लोकसभा चुनावों के अंतर्गत 5 चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सारी लड़ाई बाकी बचे 2 चरणों को लेकर है। फिलहाल, छठे चरण का मतदान 12 मई को होना है, जिसके लिए चुनाव प्रचार पर 10 मई को विराम लग गया। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। भारत के तमाम राज्यों से कई तरह की सियासी खबरें हवा में तैर रही हैं। इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Lok Sabha Chunav 2019: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का पलटवार, बोलीं - आपकी छाती 56 इंच की है, कैसे मार सकती हूं आपको थप्पड़?
Lok Sabha Chunav 2019: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का पलटवार, बोलीं - आपकी छाती 56 इंच की है, कैसे मार सकती हूं आपको थप्पड़?
Lok Sabha Election 2019 Live Updates: इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Chunav 2019
-
7:43 PM (IST) May 11, 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने बशीरहाट में कहा, “मैंने नहीं कहा कि मैं आपको थप्पड़ मारूंगी, मैंने कहा मैं लोकतंत्र का तमाचा दूंगी। मैं आपको क्यों थप्पड़ मारूंगी? अगर मैं आपको थप्पड़ मारूंगी, मेरा हाथ टूट जाएगा, तो मैं ऐसा क्यों करूंगी? आपकी छाती 56 इंच की है, मैं आपको कैसे थप्पड़ मार सकती हूं? मैं न ही आपको थप्पड़ मारना चाहती हूं और न ही छूना।
-
7:05 PM (IST) May 11, 2019
बिहार की राजधानी पटना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया रोड शो। पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री रविशंकर के लिए मांगे वोट। कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से है रविशंकर प्रसाद का मुकाबला।
-
6:57 PM (IST) May 11, 2019
रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर का बड़ा बयान सामने आया है। गुमान सिंह ने कहा, “आजादी के समय अगर नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद अली जिन्नाह, एक वकील, एक विद्वान व्यक्ति, अगर उस वक्त फैसला लिया होता कि हमारा पीएम मोहम्मद अली जिन्नाह बनेगा तो इस देश के टुकड़े नहीं होते।
-
6:10 PM (IST) May 11, 2019
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने शनिवार को मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। राजकुमार चौहान शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री थे।
-
5:12 PM (IST) May 11, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। केजरीवाल का नोटिस गंभीर के ट्वीट को लेकर है, जिसमें उन्होंने लिखा था “मुझे शर्म महसूस होती है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आप गंदगी हो मुख्यमंत्री महोदय और किसी को आपके गंदे दिमाग को साफ करने के लिए आपकी ही झाड़ू की जरूरत है।
इस नोटिस के जरिए गौतम गंभीर से 24 घंटे के अंदर लिखित माफी मांगने के अलावा सोशल मीडिया और अखबार में माफी छपवाने को कहा गया है।
-
3:48 PM (IST) May 11, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनभद्र में विपक्षी दलों पर करारा प्रहार भी किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने अब मोदी की जाति के बारे में पूछना शुरू कर दिया है। मोदी की एक ही जाति है, वो जाति जिससे देश के गरीबों का संबंध है। जो खुद को गरीब मानते हैं, मैं उनकी जाति से संबंध रखता हूं। ”
-
3:44 PM (IST) May 11, 2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21 साल पहले आज ही के दिन, भारत ने सफलतापूर्वक न्यूक्लियर टेस्ट – ऑपरेशन शक्ति किया था। मैं उन वैज्ञानिकों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने मेहनत करके देश का मान बढ़ाया। 1998 की यह ऐतिहासिक घटना सिद्ध करती है कि मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए क्या कर सकती है।
-
3:29 PM (IST) May 11, 2019
वेस्ट दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उदय ने कहा, “मेंरे पिता ने करीब तीन महीने पहले पॉलिटिक्स ज्वॉइन की, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये दिए, मेरे पास इसका विश्वसनीय प्रमाण है कि उन्होंने टिकट के लिए रुपये दिए।”
-
2:30 PM (IST) May 11, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि सिद्धू मोदी जी की तुलना 'काले अंग्रेज' से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है। मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।’’
-
1:16 PM (IST) May 11, 2019
गुरदासपुर में अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने रोड शो किया। सनी देओल यहां से BJP के उम्मीदवार हैं।
-
1:14 PM (IST) May 11, 2019
एक्टर अरुण बख्शी ने BJP ज्वाइन की।
-
1:13 PM (IST) May 11, 2019
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल के पांच जिलों की आठ सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इन आठ सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा घटकों- माकपा, भाकपा और फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है। इन सीटों पर 1,33,69,749 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 83 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
-
12:06 PM (IST) May 11, 2019
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'छठे चरण में के चुनावों में कांग्रेस और BJP को एक भी सीट नहीं मिलेगी। सातवें चरण में कुछ सीटें जीत सकते हैं। BJP सिर्फ एक ही सीट जीतेगी।'
-
11:55 AM (IST) May 11, 2019
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी की दुल्हन बताया। उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनखनाती हैं, जिससे मोहल्ले वालों को पता चले कि वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में।'
-
10:59 AM (IST) May 11, 2019
मायावती ने कहा कि 'चुनाव आयोग उन नेताओं के खिलाफ जरूरी कार्रवाई नहीं कर रहा है जो नेता महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं।'
-
10:57 AM (IST) May 11, 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर गैंगरेप मामले में अपराधियों को फांसी की सजा की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट को राजस्थान की कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। ये सिर्फ दलित से संबंधित मामला नहीं है बल्कि हर महिला से जुड़ा मामला है।'
-
10:26 AM (IST) May 11, 2019
-
9:28 AM (IST) May 11, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ये जनसभाएं मध्य प्रदेश के शुजालपुर, धार और खरगोन में होंगी।
-
9:20 AM (IST) May 11, 2019
BJP अध्यक्ष अमित शाह बिहार में तीन (कैमुर, भोजपुर, पटना) और झारखंड में एक (पाकुर) जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-
8:28 AM (IST) May 11, 2019
-
8:11 AM (IST) May 11, 2019
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भाजपा और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उसके उम्मीदवार गौतम गंभीर को आतिशी मर्लेना के खिलाफ कथित रूप से अपनामजनक पर्चे वितरित करने के लिए नोटिस भेजकर माफी की मांग की है।
-
7:41 AM (IST) May 11, 2019
पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सिद्धू को जवाब देने के लिए चुनाव आयोग ने महज 24 घंटे का वक्त दिया है। मामला 29 अप्रैल का है जब भोपाल की एक रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने राफेल को मुद्दा बनाकर पीएम मोदी पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाया। इतना ही नहीं सिद्धू ने पीएम को राफेल का दलाल तक कह दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
-
7:36 AM (IST) May 11, 2019
-
7:21 AM (IST) May 11, 2019
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। आज वह दोपहर 2:20 बजे रॉबर्ट्सगंज और फिर शाम 4:15 बजे गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
7:19 AM (IST) May 11, 2019
छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा।
-
7:17 AM (IST) May 11, 2019
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर रविवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।