नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, अन्य दलों के नेता भी इन चुनावों में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इस पूरी सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: भूपेश बघेल का प्रज्ञा ठाकुर पर हमला, कहा- '19 साल पहले यहां की चाकूबाजी, आदतन है अपराधी'
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: भूपेश बघेल का प्रज्ञा ठाकुर पर हमला, कहा- '19 साल पहले यहां की चाकूबाजी, आदतन है अपराधी'
सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे, हमारे साथ यूं ही बने रहें।
Lok Sabha Chunav 2019
-
1:19 PM (IST) Apr 21, 2019
अहमदाबाद में अमित शाह का रोड शो।
-
12:37 PM (IST) Apr 21, 2019
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 'प्रज्ञा ठाकुर, आदतन अपराधी जैसा उनका व्यवहार रहा है। 19 साल पहले यहां चाकूबाजी की थी, मारपीट की थी, थोड़ी-थोड़ी बातों पर झगड़ा करती थीं, तो झगड़ालू प्रवृत्ती की पहले रही हैं।'
-
12:30 PM (IST) Apr 21, 2019
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने फरीदाबाद से नवीन जयहिंद को, अंबाला से पृथ्वीराज को और करनाल से कृष्ण कुमार अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।
-
12:01 PM (IST) Apr 21, 2019
जब अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में थे, तब मैंने पाकिस्तान से कहा था कि अगर हमारे पायलट को कुछ हुआ तो हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं: पीएम मोदी
-
11:53 AM (IST) Apr 21, 2019
गुजरात के पाटन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी।
-
10:46 AM (IST) Apr 21, 2019
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि 'पीएम श्री मोदी ने अपने मन की बात सुनकर मनमानी की व स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग घोषित कर दिया, किन्तु बीएसपी-सपा-आरएलडी ने जनता के मन की बात सुनी, समझी और उसका सम्मान करके व्यापक जनहित व देशहित हेतु आपस में गठबंधन किया, जिससे जनता में उमंग पर बीजेपी की बौखलाहट स्पष्ट है।'
-
9:51 AM (IST) Apr 21, 2019
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि 'श्री नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है, जो सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।'
-
9:22 AM (IST) Apr 21, 2019
साउथ मुंबई से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवरा के खिलाफ चुनाव के दौरान गलत बयान देने और लोगों के बीच दुश्मनी फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
-
9:07 AM (IST) Apr 21, 2019
मुबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे धारावी में आज पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। धारावी से राहुल शेवाले उम्मीदवार हैं। वहीं, युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी साउथ मुंबई के लालबाग परेल में रोड शो करेंगे।
-
8:44 AM (IST) Apr 21, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे। वह 12 बजे दिन में दरबारगढ़ से साणंद तक रोड शो भी करेंगे। वहीं उनके अलग-अलग जगहों पर लोगों से मुलाकात के कार्यक्रम हैं।
-
8:41 AM (IST) Apr 21, 2019
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की आज पुणे में चुनावी रैली है। यहां वह आरपीआई नेता प्रकाश आंबेडकर के साथ मंच साझा करेंगे।
-
8:30 AM (IST) Apr 21, 2019
फिल्म अभिनेता सनी देओल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। खबरें आ रही हैं कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल को टिकट मिल सकता है।
-
8:27 AM (IST) Apr 21, 2019
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। आज उनकी रामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और कानपुर में रैलियां हैं।
-
8:15 AM (IST) Apr 21, 2019
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि 'यहां की सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जाएगी।' ऐसे में अगर आज उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हो पाया तो सोमवार को होगा।
-
8:13 AM (IST) Apr 21, 2019
वायनाड में चुनाव की तैयारियों के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा आज पुलवामा हमले में शहीद जवान वसंत कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।
-
6:56 AM (IST) Apr 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा को गुजरात के पाटन में सुबह 10:30 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दोपहर 1:45 बजे और बाड़मेर में शाम 4:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
6:50 AM (IST) Apr 21, 2019
तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद से उन सभी सीटों पर सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा, जहां तीसरे चरण में मतदान होने हैं।