लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां अब अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। रविवार को देवबंद में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की पहली संयुक्त चुनावी रैली थी। इस रैली में तीनों पार्टियों के कद्दावर नेताओं ने जनता को संबोधित किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। राजनीतिक दलों के तेवर बता रहे हैं कि सोमवार को भी पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार होगा। लोकसभा चुनावों और राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरों की ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ दिनभर बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- BJP Manifesto Live Updates: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना मैनिफेस्टो 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है
BJP Manifesto Live Updates: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना मैनिफेस्टो 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है
लोकसभा चुनावों और राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरों की ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ दिनभर बने रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
2:21 PM (IST) Apr 08, 2019
मौसम खराब होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की सहारनपुर में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है।
-
12:28 PM (IST) Apr 08, 2019
प्रत्येक परिवार के लिए पक्के मकान की व्यवस्था की जाएगी। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। सभी घरों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाएगा।शहरों और गांव में ओडीएफ प्लस और ओडीएफ टू प्लस कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे: राजनाथ सिंह
-
12:28 PM (IST) Apr 08, 2019
2022 तक सभी रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाएगा। आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे। ट्रेंड डॉक्टर और जनसंख्या के बीच का अनुपात कम करने की कोशिश करेंगे: राजनाथ सिंह
-
12:28 PM (IST) Apr 08, 2019
जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने की कोशिश करेंगे। तीन तलाक के विरूद्ध मुस्लिम महिलाओं को न्याय सुरक्षित करेंगे। जो कहा है हमने, उसे हम करके ही दम लेंगे: राजनाथ सिंह
-
12:23 PM (IST) Apr 08, 2019
उत्कृष्ट प्रबंधन संस्थाओं में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे। एक्सिलेंट इंजिनियरिंग कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे। लॉ संस्थानों में भी सीटों की संख्या बढ़ाएंगे: राजनाथ सिंह
-
12:23 PM (IST) Apr 08, 2019
आजादी के 75 साल पूरे होने तक 75 कदम तय किए हैं। पीएम कृषि सिंचाई योजना की तहत सभी सिंचाई योजना पूरी करने की कोशिश करेंगे। 1-5 वर्ष तक के लिए शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण देंगे: राजनाथ सिंह
-
12:21 PM (IST) Apr 08, 2019
भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने पर खासा जोर दिया गया है।
-
12:15 PM (IST) Apr 08, 2019
भारतीय जनता पार्टी के 'संकल्प पत्र' की थीम '130 करोड़ सपनों का नया भारत' है।
-
12:14 PM (IST) Apr 08, 2019
राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा। देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे: राजनाथ सिंह
-
12:14 PM (IST) Apr 08, 2019
सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा और सभी को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा दी जाएगी: राजनाथ सिंह
-
12:12 PM (IST) Apr 08, 2019
1 लाख तक का क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उसपर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा। किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा: राजनाथ सिंह
-
12:05 PM (IST) Apr 08, 2019
इस संकल्प के निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने की भरपूर कोशिश की है। भारत के मन की बात को जानने के लिए हमने एक लंबा कार्यक्रम चलाया: राजनाथ सिंह
-
12:05 PM (IST) Apr 08, 2019
300 रथ, 7,700 सुझाव पेटियां, 110 से अधिक संवाद कार्यक्रम, 4,000 से अधिक भारत के मन की बात के कार्यक्रम किए गए। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की: राजनाथ सिंह
-
12:05 PM (IST) Apr 08, 2019
विशेषज्ञों के साथ भी टीम के सदस्य बैठे। पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों को आधार मानकर हमने यह संकल्प पत्र पेश किया है: राजनाथ सिंह
-
12:05 PM (IST) Apr 08, 2019
विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की बाहरी और आतंरिक सुरक्षा को सुनश्चित करने के लिए हमने काफी प्रयास किया है: राजनाथ सिंह
-
12:03 PM (IST) Apr 08, 2019
12 श्रेणियों में इसे विभाजित किया गया था। हर विषय के लिए एक अलग से सब कमिटी भी बनाई थी। सभी क्षेत्रों, सभी वर्गों से बात करने के बाद यह विजन डॉक्यूमेंट आपके सामने जारी कर रहे हैं: गृहमंत्री राजनाथ सिंह
-
12:02 PM (IST) Apr 08, 2019
-
11:59 AM (IST) Apr 08, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।
-
11:53 AM (IST) Apr 08, 2019
2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं: अमित शाह
-
11:53 AM (IST) Apr 08, 2019
आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है: अमित शाह
-
11:52 AM (IST) Apr 08, 2019
कांग्रेस के साथियों कथित गठबंधन वालों का जो शासन से जो निराशा बनी उनको मोदी में एक आशा दिखी थी। 2014-2019 तक देश का चहुंमुखी विकास हुआ है: बीजेपी चीफ अमित शाह
-
11:51 AM (IST) Apr 08, 2019
आज देश दुनिया में एक महाशक्ति बनकर उभरा है। हर भारतीय को इस दिन का इंतजार था। फेडरल स्ट्रक्चर वाले देश में काम करना बहुत मुश्किल है। मोदी सरकार ने पांच साल के अंदर 50 बड़े फैसले किए हैं। जो देश के इतिहास में बहुत अहम है: अमित शाह
-
11:50 AM (IST) Apr 08, 2019
देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकवाद के मूल पर वार करने की नीति मोदी ने अपनाई। इस कारण आद देश अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। दुनिया में संदेश गया है कि भारत की सीमाओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है: बीजेपी चीफ अमित शाह
-
11:50 AM (IST) Apr 08, 2019
घर, शिक्षा, शौचालय जैसी बुनियादी चीजों को हर गरीब के पास पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। पांच साल में हम छठे नंबर की अर्थव्यवस्था बने है। भ्रष्टाचार और काले धन को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने उठाया है: अमित शाह
-
11:48 AM (IST) Apr 08, 2019
2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था। पूर्ण बहुमत के बावजूद बीजेपी ने एनडीए की सरकार बनाई। मैं इतना कहना चाहता हूं 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैंः अमित शाह
-
11:47 AM (IST) Apr 08, 2019
2014 से 2019 की यात्रा जब कभी देश के विकास और दुनिया में साख लिखने का इतिहास लिखा जाएगा, ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाह
-
11:47 AM (IST) Apr 08, 2019
मैं 2014 की याद दिलाने के लिए आपके सामने खड़ा हूं। 2014 में हमारी बात का सम्मान रखते हुए देश की जनता ने हमें ऐतिहासिक जीत दिलाई थी: अमित शाह
-
11:47 AM (IST) Apr 08, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने राजनाथ सिंह 2019 चुनाव का संकल्प पत्र लेकर आपके सामने आएंगे।
-
11:36 AM (IST) Apr 08, 2019
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में गाजियाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे।
-
11:35 AM (IST) Apr 08, 2019
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे गाजियाबाद (बालैनी) में सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल के पक्ष में जनसभा संबोधित करेंगे।
-
11:35 AM (IST) Apr 08, 2019
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती भी सोमवार को मेरठ जिले के हापुड़ रोड स्थित शकरपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं वे अपनी दूसरी जनसभा ग्रेटर नोएडा के एक्स्पो मार्ट के नजदीक नॉलेज पार्क ग्राउंड में संबोधित करेंगी।
-
11:35 AM (IST) Apr 08, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के लिए बिजनौर, मुजफ्फरनगर के रतनपुरी, बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज और शामली स्थित आर.के. इंटर कॉलेज में जनसभा संबोधित करेंगे।
-
9:41 AM (IST) Apr 08, 2019
राष्ट्रीय जनता दल के घोषणापत्र के मुताबिक जीडीपी का 4 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च होगा, ताड़ी को लीगल किया जाएगा और 7वीं या 8वीं पास को सिपाही में भर्ती किया जाएगा।
-
9:39 AM (IST) Apr 08, 2019
राष्ट्रीय जनता दल के घोषणापत्र में सरकारी नौकरी में प्रोमोशन में आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण, न्यायालय में दलित बहुजन का प्रतिनिधित्व, बिहार के लोगो का पलायन रोकने की कोशिश और आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की बात कही गई है।
-
9:38 AM (IST) Apr 08, 2019
तेजेस्वी यादव ने RJD का मैनिफेस्टो जारी किया। इस घोषणापत्र को 'प्रतिबद्धता पत्र' नाम दिया गया है।
-
9:24 AM (IST) Apr 08, 2019
राजस्थान में आज भाजपा से 8 और कांग्रेस से 6 प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जालोर सिरोही से भाजपा के देवजी पटेल, राजसमंद से दिया कुमारी, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, टोंक सवाईमाधोपुर से सुखबीर जौनापुरिया और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेताओं में बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ से गोपाल सिंह ईडावा, झालावाड़ से प्रमोद शर्मा और जालौर से रतन देवासी पर्चा दाखिल करेंगे।
-
8:58 AM (IST) Apr 08, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की सहारनपुर के गांधी मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे, शामली के वीवी कॉलेज के मैदान पर दोपहर करीब ढाई बजे सभाएं है।
-
8:57 AM (IST) Apr 08, 2019
भारतीय जनता पार्टी आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। संकल्प पत्र लोकसभा 2019 को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
-
8:57 AM (IST) Apr 08, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और कर्नाटक में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूर में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री तमिलनाडु में भी रैली को संबोधित करेंगे।