लोकसभा चुनावों के अंतर्गत 4 चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सारी लड़ाई बाकी बचे 3 चरणों को लेकर है। इसी में से 5वें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान होगा। बीते 4 चरणों में लगभग 70% सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि आने वाले 3 चरणों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल 60 सीटों पर वोटिंग होनी है और देश के प्रमुख राजनीतिक दल इन 2 राज्यों पर खास ध्यान दे रहे हैं। भारत के तमाम राज्यों से कई तरह की सियासी खबरें हवा में तैर रही हैं। इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव 2019 Live: राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, कहा- 'मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए'
लोकसभा चुनाव 2019 Live: राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, कहा- 'मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए'
Lok Sabha Election 2019 Live Updates Narendra Modi vs Rahul Gandhi Amit Shah इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Election 2019 Live Updates
-
12:42 PM (IST) May 04, 2019
कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना: पीएम मोदी
-
12:42 PM (IST) May 04, 2019
महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं-
पहला खतरा- भ्रष्टाचार
दूसरा खतरा - अस्थिरता
तीसरा खतरा - जातिवाद
चौथा खतरा - वंशवाद
पांचवा खतरा- कुशासन: पीएम मोदी
-
12:41 PM (IST) May 04, 2019
उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है। मजबूर और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है: पीएम मोदी
-
12:41 PM (IST) May 04, 2019
न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिए...पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे: पीएम मोदी
-
12:40 PM (IST) May 04, 2019
नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है। ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है: पीएम मोदी
-
12:40 PM (IST) May 04, 2019
कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए: पीएम मोदी
-
12:29 PM (IST) May 04, 2019
नामदार सुन लें, मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ: पीएम मोदी
-
12:24 PM (IST) May 04, 2019
अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है: पीएम मोदी
-
12:24 PM (IST) May 04, 2019
उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए: पीएम मोदी
-
12:23 PM (IST) May 04, 2019
4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे: पीएम मोदी
-
12:23 PM (IST) May 04, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
10:32 AM (IST) May 04, 2019
प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते, इससे अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छवि खराब होती है: राहुल गांधी
-
10:32 AM (IST) May 04, 2019
प्रधानमंत्री पर जब भी दबाव पड़ता है वे भाग जाते हैं: राहुल गांधी
-
10:22 AM (IST) May 04, 2019
चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है : राहुल गांधी
-
10:22 AM (IST) May 04, 2019
चुनाव आयोग विपक्ष को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है : राहुल गांधी
-
10:20 AM (IST) May 04, 2019
बीजेपी ने आतंकवादियों से समझौता कर हाफिज़ सईद को पाकिस्तान भेजा था, कांग्रेस कभी ऐसा नहीं कर सकती : राहुल गांधी
-
10:18 AM (IST) May 04, 2019
न्याय योजना के सहारे अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा किया जाएगा : राहुल गांधी
-
10:18 AM (IST) May 04, 2019
राफेल मामले में चौकीदार ने चोरी की है: राहुल गांधी
-
10:17 AM (IST) May 04, 2019
सर्जिकल स्ट्राइक सेना ने की, प्रधानमंत्री ने नहीं, नरेंद्र मोदी सेना का अपमान करना बंद करें: राहुल गांधी
-
10:16 AM (IST) May 04, 2019
गब्बर सिंह टैक्स के कारण व्यापारी खून के आंसू रो रहा है : राहुल गांधी
-
10:15 AM (IST) May 04, 2019
चौकीदार चोर है यह एक सच्चाई है : राहुल गांधी
-
10:15 AM (IST) May 04, 2019
मुझसे गलती हुई इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से मैंने मांफी मांग ली है : राहुल गांधी
-
10:14 AM (IST) May 04, 2019
'चौकीदार चोर है' इस बात के लिए मैं किसी से माफी नहीं मागूंगा : राहुल गांधी
-
10:12 AM (IST) May 04, 2019
मोदी के चेहरे पर दिख रहा है कि वे चुनाव हार रहे हैं: राहुल गांधी
-
10:11 AM (IST) May 04, 2019
हम 22 लाख युवाओं को हर साल नौकरी देंगे : राहुल गांधी
-
10:10 AM (IST) May 04, 2019
न्याय योजना री-मॉनेटाइजेशन का काम करेगी : राहुल गांधी
-
10:10 AM (IST) May 04, 2019
नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को तहत-नहस कर दिया है: राहुल गांधी
-
10:07 AM (IST) May 04, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं: प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांंधी
-
9:16 AM (IST) May 04, 2019
अमेठी में प्रियंका और अमित शाह के रोड शो आज
-
9:15 AM (IST) May 04, 2019
यूपी के सुल्तानपुर में रैली करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
-
8:14 AM (IST) May 04, 2019
फनि तूफान के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी रैलियां रद्द कीं।
-
8:03 AM (IST) May 04, 2019
पीएम मोदी आज यूपी और बिहार में
पीएम मोदी आज यूपी और बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में जनसभा करेंगे। बिहार के वाल्मिकीनगर में भी रैली को संबोधित करेंगे ।
-
8:01 AM (IST) May 04, 2019
इन वीवीआईपी सीटों पर होगी नज़रें
- लखनऊ बीजेपी राजनाथ सिंह vs कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम vs सपा पूनम सिन्हा
- अमेठी कांग्रेस राहुल गांधी vs बीजेपी स्मृति ईरानी
- रायबरेली कांग्रेस सोनिया गांधी vs बीजेपी दिनेश प्रताप सिंह
- बहराइच सावित्रीबाई फुले कांग्रेस vs बीजेपी अक्षयवर लाल गोंड vs सपा शब्बीर वाल्मीकि
- सारण राजद चंद्रिका राय vs भाजपा राजीव प्रताप रूडी
- हजारीबाग जयंत सिन्हा बीजेपी vs कांग्रेस नेता गोपाल साहू
- जयपुर ग्रामीण बीजेपी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ vs कांग्रेस कृष्णा पूनिया
-
7:56 AM (IST) May 04, 2019
इन सीटों पर होगा मतदान
- उत्तर प्रदेश- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
- राजस्थान- श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
- मध्य प्रदेश- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल
- बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
- जम्मू- लद्दाख, अनंतनाग
- झारखंड- कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
- पश्चिम बंगाल- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
-
7:54 AM (IST) May 04, 2019
बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, उत्तर प्रदेश-14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होंगे.
-
7:54 AM (IST) May 04, 2019
6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए होगा मतदान
-
7:54 AM (IST) May 04, 2019
आज शाम थम जाएगा पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार... आखिरी दिन सारी पार्टियां लगाएगी जोर... 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए होगा मतदान