नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के अंतिम 2 चरणों के लिए देश के सारे सियासी दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। अभी तक 420 से भी ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है और अंतिम बची सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। देश के 2 सबसे बड़े राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जा सके। इसी कड़ी में एक-दूसरे के नेताओं पर भी कड़े प्रहार किए जा रहे हैं। तमाम सियासी दलों की इसी नोकझोंक की खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: दिल्ली के रामलीला मैदान में बरसे पीएम मोदी, इतिहास के कई पन्ने पलटे
लोकसभा चुनाव LIVE: दिल्ली के रामलीला मैदान में बरसे पीएम मोदी, इतिहास के कई पन्ने पलटे
इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
8:47 PM (IST) May 08, 2019
पहले जो नामुमकिन लगता था अब वो मुमकिन हुआ है। नया हिंदुस्तान अब अपनी समस्याओं के लिए कहीं जाकर गिड़गिड़ाता नहीं है। नया हिंदुस्तान जानता है कि आतंकी हमलों का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन वो आश्वस्त है। क्योंकि नया हिन्दुस्तान अब आतंकियों को घर में घुसकर मारता है: पीएम मोदी
-
8:47 PM (IST) May 08, 2019
2014 से पहले एक साथ 2 बड़े आयोजन करने में सरकार के हाथ पांव फूल जाते थे। 2009 में और 2014 में तो कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव और आईपीएल एक साथ नहीं करा पाई थी: पीएम मोदी
-
8:46 PM (IST) May 08, 2019
आप याद कीजिए कि दिल्ली पर कितनी बार आतंकियों ने हमले किए। कितने ही निर्दोष लोग इन धमाकों की चपेट में आए। वो दिन भी थे, जब दिल्ली के लोग बसों में डरते-सहमते हुए चढ़ते थे, बाजारों में चलते समय मन में एक खटक रहती थी कि कहीं कुछ हो न जाए: पीएम मोदी
-
8:46 PM (IST) May 08, 2019
जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है। जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की चिंता भी नहीं रह जाती: पीएम मोदी
-
8:46 PM (IST) May 08, 2019
राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों मे, उनकी ससुराल वाले यानि इटली वाले भी शामिल थे। सवाल ये कि क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था? या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो राजीव गांधी की ससुराल के लोग थे: पीएम मोदी
-
8:44 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, उसका अपमान किया था। ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे: पीएम मोदी
-
8:21 PM (IST) May 08, 2019
क्या आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाये? आप इस सवाल से हैरान मत होइये, ये हुआ है और हमारे ही देश में हुआ है: पीएम मोदी
-
8:20 PM (IST) May 08, 2019
देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है। ये भी मैं आज दिल्ली की धरती से उन लोगों की आंख में आंख मिलाकर देश और दिल्ली की जनता को बताना चाहता हूं: पीएम मोदी
-
8:19 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार 84 के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है। पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं: पीएम मोदी
-
8:13 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार 84 के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है। पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं: पीएम मोदी
-
8:12 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस आजकल अचानक न्याय की बात करने लगी है। कांग्रेस को बताना पड़ेगा, कि 1984 के सिख दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि सिख दंगों से जुड़ा होने का जिन पर आरोप है, उनको मुख्यमंत्री बनाना कौन सा न्याय है: पीएम मोदी
-
8:11 PM (IST) May 08, 2019
जिन पार्टियों की सोच ही प्रतिभा और टैलेंट को कुचलने की हो, वो 21वीं सदी के भारत की सोच का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकती है? इसलिए आज जब मैं इनके वंशवाद पर सवाल खड़े करता हूं, तो इन्हें दिक्कत होने लगती है: पीएम मोदी
-
8:10 PM (IST) May 08, 2019
वंशवाद की ये विकृति कांग्रेस के साथ दूसरे महामिलावटी दलों में भी फैली हुई है। जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला वंश और मुफ्ती वंश चल रहा है। यूपी में मुलायम सिंह जी तो बिहार में लालू जी के परिवार के नाम पर ही पार्टियां चल रही हैं। महाराष्ट्र में पवार वंश तो कर्नाटका में देवेगौड़ा जी का वंशवाद फल-फूल रहा है। तमिलनाडु में करुणानिधि जी का वंश राजनीतिक धुरी तो आंध्र प्रदेश में नायडू जी भी उसी वंशवाद का झंडा उठाए हुए हैं: पीएम मोदी
-
8:09 PM (IST) May 08, 2019
दिल्ली में दीक्षित वंश, हरियाणा में हुड्डा वंश से लेकर भजन लाल जी और बंसी लाल जी तक, सिर्फ वंशवाद की ही सियासत चल रही है। पंजाब में बेअंत सिंह परिवार, राजस्थान में गहलोत और पायलट परिवार, मध्य प्रदेश में सिंधिया, कमलनाथ और दिग्विजय जी वंशवाद का नारा बुलंद कर रहे हैं: पीएम मोदी
-
8:08 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस के नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी को आज देश देख रहा है। लेकिन, ये वंशवादी प्रवृत्ति सिर्फ एक परिवार तक ही सीमित नहीं रही है। जो इस परिवार के करीबी रहे, उन्होंने भी वंशवाद का झंडा बुलंद रखा: पीएम मोदी
-
8:06 PM (IST) May 08, 2019
दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार, दोनों के अस्पताल हैं। केंद्र सरकार के अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को हर साल 5 लाख रुपए का इलाज सुनिश्चित हुआ है। लेकिन, ये सुविधा राज्य सरकार के अस्पताल में गरीब को नहीं मिल रही। क्योंकि, दिल्ली में नाकामपंथी राज्य सरकार के तहत आने वाले अस्पतालों में आयुष्मान भारत को लागू नहीं किया गया: पीएम मोदी
-
8:06 PM (IST) May 08, 2019
पंजाब विरोधियों और खालिस्तान समर्थकों को इन्होंने ताकत दी। यहां तक की विदेश जाकर, देश विरोधी ताकतों से भी संपर्क करने, संपर्क रखने में इन्होंने संकोच नहीं किया: पीएम मोदी
-
8:05 PM (IST) May 08, 2019
इन लोगों ने पहले हर किसी को अनाप-शनाप कहा और फिर घुटनों के बल चलकर माफी मांग ली। इन लोगों ने अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए हर बात से यू-टर्न लेने का काम किया। देश की हर संवैधानिक संस्था, हर पद को गाली देकर इन्होंने अपने कुसंस्कार प्रकट किए: पीएम मोदी
-
8:04 PM (IST) May 08, 2019
इन्होंने देश में नई राजनीति के प्रयासों को भी नामाम किया है। ये लोग देश बदलने आए थे लेकिन खुद ही बदल गए। ये लोग नई व्यवस्था देने आए थे, लेकिन खुद ही अव्यवस्था-अराजकता का दूसरा नाम बन गए: पीएम मोदी
-
8:04 PM (IST) May 08, 2019
इन नाकामपंथियों ने, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को नाकाम किया। देश के सामान्य मानवी की छवि को, आम आदमी की छवि को बदनाम किया। करोड़ों युवाओं के विश्वास और भरोसे को चकनाचूर किया: पीएम मोदी
-
8:02 PM (IST) May 08, 2019
भारत में चार अलग-अलग तरह की राजीतिक परम्पराएं रही हैं। पहला - नामपंथी, दूसरा - वामपंथी, तीसरा- दाम और दमन पंथी तथा चौथा- विकास पंथी, लेकिन दिल्ली देश का इकलौता राज्य है जिसने पॉलिटिकल कल्चर का एक पांचवां मॉडल भी देखा। ये है नाकाम पंथी। यानि जो दिल्ली के विकास से जुड़े हर काम को ना कहते हैं औऱ जो काम करने की कोशिश भी करते हैं, उसमें नाकाम रहते हैं: पीएम मोदी
-
7:56 PM (IST) May 08, 2019
आज जब हम सभी 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए ईमानदार कोशिश कर रहे हैं। तब देश की राजधानी को गवर्नेंस के मॉडल का मुल्यांकन करना जरूरी है: पीएम मोदी
-
7:55 PM (IST) May 08, 2019
याद करिये पहले हजारों ट्रक उत्तर प्रदेश, हरियाणा या अन्य राज्यों में जाने के लिए दिल्ली की सड़कों से होकर जाते थे। ये जाम का कारण बनते थे, अब ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल बनने से वो ट्रक दिल्ली में बिना आये अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं: पीएम मोदी
-
7:54 PM (IST) May 08, 2019
प्रदुषण दिल्ली की एक बड़ी चुनौती है। इसका हल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और ट्रांसपोर्ट के आधुनिक तौर-तरीकों में है। राजधानी में मेट्रो का विस्तार हो, सोलर सेक्टर से जुड़ी नीतियां हों या नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्टक्चर का काम, इसका बड़ा लाभ दिल्ली के भी लोगों को मिलने वाला है: पीएम मोदी
-
7:54 PM (IST) May 08, 2019
मिडिल क्लास को अपने घर के लिए अब प्रधानमंत्री आवास योजना से सहायता मिल रही है, उसकी 5-6 लाख रुपए तक की बचत हो रही है। पहले कुछ बेइमान लोगों के कारण जिस लोगों का अपने घर का सपना अधूरा रह जाता था, उन्हें रेरा कानून से राहत मिली है: पीएम मोदी
-
7:54 PM (IST) May 08, 2019
मोबाइल का बिल पहले की अपेक्षा बहुत सस्ता हुआ है। हमने मिडिल क्लास का सम्मान करते हुए 5 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है: पीएम मोदी
-
7:53 PM (IST) May 08, 2019
जब साफ नीयत से काम होता है, ईमानदारी से अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास किया जाता है, तो नतीजे भी मिलते है। जो महंगाई देश के हर चुनाव मे सबसे बड़ा मुद्दा होती थी, वो आज कैसे नियंत्रण में है, विपक्ष के लोग चाहकर भी उस पर कुछ बोल नही पा रहे: पीएम मोदी
-
7:52 PM (IST) May 08, 2019
GST ने देश में टैक्स का जाल खत्म किया है, GST को इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे देश को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिले: पीएम मोदी
-
7:52 PM (IST) May 08, 2019
बीते 5 वर्षों में देश में जो बड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें आपने सदैव मेरा साथ दिया है। आज VIP वाली लाल बत्ती अगर नेताओं और अफसरों की गाड़ी से उतरी है तो, इसका कारण आप सभी हैं। आज पूरी सरकार आपके मोबाइल फोन की पहुंच में आ पाई है तो, इसका कारण आप सभी हैं: पीएम मोदी
-
7:46 PM (IST) May 08, 2019
-
7:45 PM (IST) May 08, 2019
हमने 5 साल में 1400 से ज्यादा गैर जरूरी कानूनों को खत्म किया है। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी में इंटरव्यू खत्म किया जिससे भ्रष्टाचार रूका है। अब 24 घंटे में कंपनी खोलने का काम पूरा हो जाता है। जब साफ नीयत से काम होता है, ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया जाता है तो नतीजे भी सामने आते हैं। जो महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा होती थी आज विपक्ष के लोग इसपर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।- पीएम मोदी
-
7:42 PM (IST) May 08, 2019
पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में कहा, 'बुलेट प्रूफ दीवारों में रहना न मेरी आदत है और न ही मेरा शौक है। दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए लोगों से घिर जाता हूं तो ये बड़े यादगार पल होते हैं। आपका यही प्यार हमें ऊर्जा देता रहा है। बीते पांच वर्षों में देश में जो बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं उसपर आपने सदैव मेरा साथ दिया है। आज वीआईपी वाली लाल बत्ती अगर नेताओं और अफसरों की गाड़ी से उतरी है तो इसका कारण आप सभी हैं। आज पूरी सरकार आपकी मोबाइल फोन आपकी पहुंच में आ पाई है तो इसका कारण भी आप सभी हैं।'
-
7:18 PM (IST) May 08, 2019
दिल्ली के दक्षिणपुरी में प्रियंका गांधी और साउथ दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र सिंह रोड शो कर रहे हैं।
-
6:26 PM (IST) May 08, 2019
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को भाजपा पर पिछड़े वर्ग के वोट बांटने के लिए विभिन्न बिरादरियों के छोटे-छोटे संगठन बनवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए भगवा दल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर में भी डकैती डाल दी है। उन्होंने कहा कि ''अब तो भाजपा ने अखिलेश यादव के घर में भी डकैती डाल दी है। उनके चाचा शिवपाल यादव को तोड़कर उनकी अलग पार्टी बनवाई। जहां-जहां भाजपा के उम्मीदवार खड़े होंगे, वहां सपा के वोट काटने के लिए शिवपाल यादव के उम्मीदवार खड़े कराए।"
-
6:14 PM (IST) May 08, 2019
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि 'उनका नाम BJP सरकार द्वारा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लिया जा रहा है।'
-
5:39 PM (IST) May 08, 2019
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, 'दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। हिम्मत है तो नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़िये। देशभक्ति के नाम पर लोगों को लाइन में लगवाया। वे सारी संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। वे धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।'
-
5:03 PM (IST) May 08, 2019
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी ही देर में दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी चुनावी सभा को संबोंधित करने वाले हैं।
-
4:47 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुनावों की जिम्मेदारी सौंप रखी है। लेकिन, वह आज दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए भी रोड शो कर रही हैं।
-
4:44 PM (IST) May 08, 2019
दिल्ली के ब्रह्मपुरी में शीला दीक्षित के रोड शो में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। सीलमपुर से यमुना विहार तक होने वाले इस रोड शो में शीला दीक्षित को सपोर्ट करने के लिए प्रियंका गांधी यूपी से दिल्ली में रोड शो करने आईं। बता दें कि शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।
-
4:12 PM (IST) May 08, 2019
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग के वकील से कहा कि वह आवश्यक निर्देश प्राप्त करके बृहस्पतिवार को उसे अवगत कराएं।
-
4:11 PM (IST) May 08, 2019
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि वह सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन रद्द होने के मामले में उसकी शिकायतों पर गौर करे।
-
4:05 PM (IST) May 08, 2019
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि पहले पांच चरणों की वोटिंग में महागठबंधन के लिए वोटों की बारिश हुई है।
-
2:57 PM (IST) May 08, 2019
पानीपत से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान मैंने शुरु किया था। हरियाणा ने इन 5 वर्षों में बेटियों का बहुत ध्यान रखा है। आपने मेरी बात का, देश की भावना का मान रखा, इसके लिए फिर हर हरियाणा वासी का मैं शीष झुकाकर वंदन करता हूं: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:57 PM (IST) May 08, 2019
इन लोगों ने मेरी मां को गाली दी, ये भी पूछा कि मेरे पिता कौन हैं। और याद रखिएगा, ये सब कुछ कहा गया मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद। बहुत अच्छे संस्कार हैं कांग्रेस और उसके नेताओं के: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:56 PM (IST) May 08, 2019
याद रखिएगा, मुझे ये सारे उपहार प्रधानमंत्री बनने के बाद दिए गए और आज भी दिए जा रहे हैं। निकम्मा, नशेड़ी, औरंगजेब से भी क्रूर तानाशाह,अनपढ़, गंवार, नमक हराम, नालायक बेटा, तुगलक, नटवरलाल, नकारा बेटा सब कुछ, ये नामदार और उसके साथियों की प्रेम वर्षा देखो: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:55 PM (IST) May 08, 2019
उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या-क्या उपहार दिए, वो भी आपको बताता हूं। मुझे मोस्ट स्टुपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर जैसे शब्द भी निकले। इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच किस्म का आदमी कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम, मेरे दादा कौन थे, ये नहीं मालूम: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:55 PM (IST) May 08, 2019
मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं। कांग्रेस के नामदार, जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, और कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा, इसलिए आज मैं देश के सामने सारी सच्चाई रख रहा हूं। मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:54 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस के नेताओं ने मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला तक बोला। कांग्रेस के नेता जिसके सामने नतमस्तक होते हैं, उन्होंने भी मुझे मौत का सौदागर कहा। ये इनका 'प्रेम' करने का तरीका है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:52 PM (IST) May 08, 2019
इनके एक नेता ने मुझे हिटलर कहा तो दूसरे ने मुझे बदतमीज नालायक बेटा कहा। इतना ही नहीं, मुझे रैबीज बीमारी से पीड़ित बंदर बोला गया, चूहा बोला गया, लहू पुरुष बोला गया, असत्य का सौदागर बोला गया: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:52 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस के एक नेता ने मुझे कहा गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरा नेता सामने आया और मुझे भस्मासुर की उपाधि दे दी। कांग्रेस के एक और नेता हैं, देश के विदेश मंत्री रह चुके हैं, उन्होंने मुझे बंदर कहा। इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:51 PM (IST) May 08, 2019
मैं बहुत ईमानदारी से, बहुत परिश्रम से, दिन रात एक करके आपकी सेवा में जुटा हूं। आप ही मेरा परिवार हैं, आपकी ही खुशहाली मेरा कर्तव्य है। लेकिन क्योंकि मैं कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों को उनकी मनमानी नहीं करने देता, उनके भ्रष्टाचार को रोकता हूं, उनके वंशवाद को चुनौती देता हूं, इसलिए ये लोग बार-बार प्रेम का नकाब पहनकर मुझे गालियां देते रहते हैं: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:51 PM (IST) May 08, 2019
हमने तय किया है, पहली बार देश में एक राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बने। व्यापारियों, उद्यमियों के लिए 50 लाख रुपए तक के बिना गारंटी के ऋण की सुविधा भी देने वाले हैं। वहीं छोटे दुकानदारों को, छोटे किसानों को, खेत मजदूरों को, 60 वर्ष के बाद पेंशन की व्यवस्था भी हम करने वाले है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:50 PM (IST) May 08, 2019
हरियाणा ‘जय जवान, जय किसान’ का स्वर्ग है। यहां के अन्नदाता किसान पूरे देश के लिए मिसाल हैं। हम कृषि व्यवस्था को कम लागत और पारदर्शी बनाने का काम कर रहे हैं। हरियाणा कि सभी मंडियों को ऑनलाइन यानि e-NAM प्लेटफॉर्म से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह छोटे किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधी मदद आनी शुरू हो चुकी है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:50 PM (IST) May 08, 2019
भारत की कूटनीतिक सफलता से हमारा सपूत सकुशल वापस आया, लेकिन कांग्रेस और उसके राग दरबारी पाकिस्तानी सरकार का गुणगान करने लग गए। पानीपत के पास हुआ समझौता ब्लास्ट का मामला याद है आपको? कांग्रेस ने हिंदु आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेल में रखा। लेकिन कांग्रेस के इस झूठ का पर्दाफाश हो गया: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:49 PM (IST) May 08, 2019
जब भारत की संस्कृति की बात आती है तो कांग्रेस के मुंह पर वोटबैंक का ताला लग जाता है। ध्यान रखिएगा, अब भी इनकी मानसिकता बदली नहीं है। रामायण और महाभारत को गाली देने वालों के समर्थक आज भी इनके बीच में हैं। भगवान का नाम लेने पर जेल भेजने की मानसिकता वाले लोगों के साथ भी मंच साझा करते हैं: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:48 PM (IST) May 08, 2019
हम भारत के ज्ञान-विज्ञान और आध्यात्म की समृद्ध परंपरा को साथ लेते हुए नए भारत के निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। योग और आयुर्वेद को लेकर देश और दुनिया मे जो जागरूकता बढ़ी है, वो इसी का परिणाम है। कुरुक्षेत्र को तो अब आयुष यूनिवर्सिटी के रूप में एक नई पहचान भी मिल रही है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:44 PM (IST) May 08, 2019
2014 में आपके एक वोट ने देश के लोगों तक जरूरी सुविधाओं को पहुंचाने का काम किया। अब आपका अगला वोट एक वैभव शाली भारत के निर्माण का रास्ता मजबूत करेगा: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:43 PM (IST) May 08, 2019
गांव की सड़क से लेकर सैटेलाइट तक, हाईवे से लेकर i-way तक, मोबाइल से लेकर मिसाइल तक, शौचालय से लेकर कार्यालय तक, सफाई से लेकर दवाई तक, सिंचाई से लेकर EMI तक, सामान्य मानवी के जीवन को आसान बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हुआ है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
2:41 PM (IST) May 08, 2019
भगवद्गगीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। यानि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, क्योंकि कुछ ना करने से कुछ करना हमेशा श्रेष्ठ होता है। यही प्रयास आपके इस सबसे बड़े सेवक का, इस कामगार का हमेशा रहा है: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नरेंद्र मोदी
-
12:40 PM (IST) May 08, 2019
आपके इस चौकीदार ने, सिख समाज से, देश से 1984 के गुनहगारों को सज़ा दिलाने का वादा किया था। मुझे संतोष है कि सिखों के गुनहगारों को फांसी और उम्रकैद मिलने का सिलसिला शुरु हो चुका है। लेकिन ये बेशर्म कांग्रेस उन लोगों को आज भी ईनाम दे रही है, जो उस पाप में हिस्सेदार रहे हैं। सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे हों, उसे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसे आपकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं है: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:39 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस के राज में समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन यहां आपने खुद देखा है कि दलित वर्ग से आने वाले अपने अध्यक्ष तक को वो इंसाफ नहीं दिला पाई। 1984 में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारे हजारों सिख बहन-भाईयों, छोटे-छोटे बच्चों की कांग्रेस परिवार और उसके दरबारियों के इशारे पर हत्या की गई थी। 34 वर्षों तक दर्जन भर आयोग बने, लेकिन सिखों को इंसाफ नहीं मिला: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:39 PM (IST) May 08, 2019
एक तरफ किसानों के हितों के लिए जहां हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने झूठ और धोखे की नीति अपना रखी है। कर्जमाफी के नाम पर उसने राजस्थान में, मध्य प्रदेश में किसानों को कैसे छला है, अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:38 PM (IST) May 08, 2019
लेकिन यहां इसी धरती से कुछ हफ्ते पहले सार्वजनिक मंच से एक नेता ने कहा कि जो भी देश के गद्दार हैं, उन्हें अंग्रेजों ने सर की उपाधि दी थी। उसके बाद उनके एक और बड़े नेता ने इसका समर्थन किया। क्या मेरे हरियाणा के लोग सर छोटूराम के इस अपमान को बर्दाश्त करेंगे: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:38 PM (IST) May 08, 2019
भाजपा की सरकार जवान और किसान के सम्मान के लिए समर्पित है। किसानों के हक के लिए आवाज़ उठाने वाले, भारत की कृषि नीति पर अपनी छाप छोड़ने वाले ‘सर छोटूराम’ जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मुझे कुछ महीने पहले ही मिला था: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:38 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस को न तो जवानो के सम्मान की फिक्र कभी रही है और न ही किसानो के सम्मान की। इन्होंने तो किसानों की जमीन पर भी भ्रष्टाचार की खेती ही की है। हरियाणा और दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे कौड़ियो के भाव पर किसानो की जमीन हथियाने का खेल खेला गया, आप सभी जानते हैं: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:37 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस ने आपसे वादा किया था कि वो वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। ये वादा करते-करते उसने चार दशक निकाल दिए। जब आपने दबाव बनाया तो 2013-14 में चुनाव के पहले सिर्फ 500 करोड़ रखकर, कांग्रेस ने झूठ बोला कि वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी है। ये आपसे कितना बड़ा धोखा था: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:37 PM (IST) May 08, 2019
भारत माता की जय बोलने पर ऐतराज जताने वाली कांग्रेस अब देशद्रोह का कानून हटाने की भी बात कह रही है। कांग्रेस चाहती है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को, भारत को गाली देने वालों को, तिरंगे का अपमान करने वालों, नक्सलवादियों के समर्थकों को खुली छूट मिले: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:37 PM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस कह रही है कि, अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी तो, जम्मू-कश्मीर समेत जो हिंसा वाले इलाके हैं, वहां तैनात सैनिकों से, उनका विशेष अधिकार छीन लिया जाएगा। यानि जो पत्थरबाज है, जो आतंकवाद के समर्थक हैं, उनको खुली छूट देने का सार्वजनिक रूप से बोल रही है: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:34 PM (IST) May 08, 2019
तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार मसूद अज़हर, अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है। पाकिस्तान अब मजबूर है उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए। अपनी 5-6 साल की कोशिश करने के बाद भी कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं करवा पाई थी। क्यों? क्योंकि नीयत नहीं थी, साफ नीति नहीं थी: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:33 PM (IST) May 08, 2019
आपने जो मज़बूत सरकार दिल्ली में बनाई, उसने अपने शूरवीरों के हाथ खोल दिए। अब हमारे सपूत पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहले ज़मीन से गए और अब हवा से वार किया। जो आतंकी कभी हमें डराते थे, वो आज दुबक कर बैठे हुए हैं: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:31 PM (IST) May 08, 2019
2014 से पहले आए दिन पाकिस्तान हमारे जवानों के साथ बर्बरता करता था, लेकिन केंद्र में बैठी कांग्रेस की सरकार सिर्फ बयान देती थी। आए दिन आतंकी हमले होते थे, लेकिन कांग्रेस की कमजोर सरकार सिर्फ बयान देती थी: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:23 PM (IST) May 08, 2019
नए भारत की रक्षा नीति क्या हो, कांग्रेस या दूसरे महामिलावटी, अपनी सभाओं में ये बात बता रहे हैं क्या? ये नहीं बताएंगे, क्योंकि इनका अतीत ऐसा है कि राष्ट्र रक्षा पर ये कुछ नहीं बोल पाते: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:15 PM (IST) May 08, 2019
आपका ये चौकीदार देश को जिताने के लिए, भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए दिन-रात आपकी सेवा में जुटा है। 2014 में जो मजबूत सरकार दिल्ली में आप सभी ने बनाई थी, उसके कारण ही दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है: हरियाणा के फतेहाबाद में पीएम मोदी
-
12:14 PM (IST) May 08, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के फतेहाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
11:10 AM (IST) May 08, 2019
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की।
-
11:09 AM (IST) May 08, 2019
मध्य प्रदेश: भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा ने किया रोड शो।
-
11:09 AM (IST) May 08, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली है। उन्होंने कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा, 'मैंने गलती से सुप्रीम कोर्ट के आदेश में नारा मिलाकर बोल दिया था'।
-
8:21 AM (IST) May 08, 2019
लोकसभा चुनावों के बीच अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। मारे गए गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की बहन राजदीप कौर और उसकी मां हरमंदर कौर ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गईं।
-
7:43 AM (IST) May 08, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज शाम को वह नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।