नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के अंतिम 2 चरणों के लिए देश के सारे सियासी दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। अभी तक 420 से भी ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है और अंतिम बची सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। देश के 2 सबसे बड़े राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जा सके। इसी कड़ी में एक-दूसरे के नेताओं पर भी कड़े प्रहार किए जा रहे हैं। तमाम सियासी दलों की इसी नोकझोंक की खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: पुरुलिया की रैली में पीएम मोदी का ममता पर हमला, दीदी ने लोकतंत्र को गुंडातंत्र में बदला
लोकसभा चुनाव LIVE: पुरुलिया की रैली में पीएम मोदी का ममता पर हमला, दीदी ने लोकतंत्र को गुंडातंत्र में बदला
इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
12:25 PM (IST) May 09, 2019
पुरुलिया में नरेंद्र मोदी ने कहा
आज गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर की जयंती है। मैं उन्हें नमन करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ये मेरा सौभाग्य रहा कि आज के ही पवित्र दिन, गरीबों का जीवन बदलने वाली तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत, चार साल पहले हमने कोलकाता से ही की थी
-
12:25 PM (IST) May 09, 2019
पुरुलिया में नरेंद्र मोदी ने कहा
गुरुदेव ने कहा था ऐसा भारत देखना चाहते हैं - जहां मन भयमुक्त हो, और मस्तक सम्मान से उठा हो। लेकिन पहले कांग्रेस और कम्यूनिस्टों ने और अब दीदी ने गुरुदेव की शिक्षा को तार-तार कर दिया
-
12:24 PM (IST) May 09, 2019
पुरुलिया में नरेंद्र मोदी ने कहा
वोट डालने तक के लिए यहां के मानुष को सोचना पड़ता है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं की प्रचार करने पर हत्या कर दी जाती है। जय श्रीराम और जय मां काली, जय मां दुर्गा के उद्घोष करने वालों को जेल तक भेजने का डर दिखाया जाता है
-
12:22 PM (IST) May 09, 2019
पुरुलिया में संपदा की कमी नहीं है। आप काले सोने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अब तक जो भी सरकारें रही हैं उन्होंने यहां पर कोयला माफिया को खड़ा कर दिया है। तृणमूल वालों ने तो माफिया को ही सरकार का हिस्सा बना लिया है: नरेंद्र मोदी
-
12:22 PM (IST) May 09, 2019
रोड, रेल, हवाई जहाज के जरिए कनेक्टिविटी पर हमने विशेष बल दिया है। लेकिन ये दुर्भाग्य है कि यहां की सरकार के कुशासन के कारण केंद्र की योजनाएं उस गति से यहां नहीं लागू हो पा रही हैं, जिस गति से होनी चाहिए: नरेंद्र मोदी
-
12:07 PM (IST) May 09, 2019
मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी: पीएम मोदी
-
12:07 PM (IST) May 09, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,
पुरुलिया जो आज सोचता है, वही कल पश्चिम बंगाल की सोच बन जाती है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल में गणतंत्र को गुंडातंत्र में बदला है, उनके दिन अब गिनती के रह गए हैं। पहला धक्का 23 मई को लगेगा और फिर दीदी की दमनकारी सत्ता का पतन शुरु हो जाएगा
-
11:42 AM (IST) May 09, 2019
राजीव गांधी की सुरक्षा वाले बयान पर अरुण जेटली का पलटवार
अरुण जेटली ने कहा
मई 1991 से लेकर 2004 तक कांग्रेस अपने मौजूदा सहयोगी डीएमके को राजीव गांधी की हत्या का दोषी मानती रही है। वह यूनाइटेड फ्रंट सरकार से इसी मुद्दे पर समर्थन भी वापस ले चुकी है। अब 28 साल बाद, आज कांग्रेस को इसमें बीजेपी की भूमिका मिली है।
दिसंबर 1990 से लेकर मई 1991 तक, जब श्री राजीव गांधी की हत्या हुई, कांग्रेस पार्टी के समर्थन वाली चंद्रशेखर की सरकार सत्ता में थी।
-
11:14 AM (IST) May 09, 2019
-
11:14 AM (IST) May 09, 2019
-
11:14 AM (IST) May 09, 2019
-
11:13 AM (IST) May 09, 2019
-
10:42 AM (IST) May 09, 2019
-
10:41 AM (IST) May 09, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
यहां तक की भारत सरकार यहां के अफसरों के साथ बैठक करके राज्य की मदद करना चाहती थी लेकिन दीदी ने उस मीटिंग को भी करने से भी इनकार कर दिया
-
10:40 AM (IST) May 09, 2019
जब पश्चिम बंगाल में समुद्री तूफान आया, तो मैंने दीदी को दो-दो बार फोन किया, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बात करना उचित नहीं समझा: पीएम मोदी
-
10:38 AM (IST) May 09, 2019
दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को, प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
-
10:38 AM (IST) May 09, 2019
यहां भाजपा की रैली न हो पाए इसके लिए TMC सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी। लेकिन जिस पर आपका आशीर्वाद हो, उसे आपके बीच आने से कोई नहीं रोक सकता: प्रधानमंत्री मोदी
-
10:37 AM (IST) May 09, 2019
ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया। अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गयी हैं अपनी सत्ता जाने के डर से। उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, सिर्फ और सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे, और अपने टोलाबाजों की परवाह है: पीएम
-
10:37 AM (IST) May 09, 2019
दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं। मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं: पीएम
-
7:24 AM (IST) May 09, 2019
राहुल गांधी की हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली में रैलियां। राहुल आज हरियाणा के सिरसा,एमपी के सागर और दिल्ली के गीता कॉलोनी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rahul Gandhi -
7:22 AM (IST) May 09, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी यूपी में करेंगे 4 रैलियां। आज यूपी के बलरामपुर,सिद्धार्थ नगर,संत कबीर नगर और सुल्तानपुर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित
-
7:20 AM (IST) May 09, 2019
पीएम मोदी आज फिर ममता के गढ़ में गरजेंगे, करेंगे पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरूलिया में दो रैलियां...यूपी के आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में भी जनसभा को करेंगे संबोधित