नई दिल्ली: रविवार को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के खात्मे के साथ ही अब सबकी दिलचस्पी नतीजों में है। इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाला NDA इन चुनावों में 290 से 310 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस और यूपीए की सीटों में पिछले चुनावों के मुकाबले बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन वह नाकाफी होगी। 23 तारीख को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने हैं और इस बीच तमाम सियासी बयानबाजी होनी तय है। सियासत से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार, बोले पहले दिन से हो रही है सरकार गिराने की कोशिश
लोकसभा चुनाव LIVE: कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार, बोले पहले दिन से हो रही है सरकार गिराने की कोशिश
इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाला NDA इन चुनावों में 290 से 310 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकता है...
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
7:39 PM (IST) May 20, 2019
भारतीय जनता पार्टी पर कमलनाथ का प्रहार। बोले हमारी सरकार बनने के बाद अगले ही दिन से सरकार गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा। मैंने पिछले 5 महीनों में कम से कम चार बार बहुमत साबित किया है। अगर वो फिर चाहते हैं, तो हमें कोई परेशानी नहीं हैं। वो खुद को बचाने के लिए वर्तमान सरकार को गिराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमारी सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।
-
5:21 PM (IST) May 20, 2019
पश्चिम बंगाल – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू कोलकाता पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात।
-
3:17 PM (IST) May 20, 2019
आरएसएस जनरल सेक्रटरी भैया जी जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात।
-
2:09 PM (IST) May 20, 2019
मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और BJP नेता गोपाल भार्गव ने कहा, 'वह (मध्य प्रदेश सरकार) अपने आप गिर जाएगी। मैं खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि समय आ गया है और जल्द ही उन्हें जाना होगा।'
-
12:39 PM (IST) May 20, 2019
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली। मुलाकात के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा, 'बाद में बात करूंगा।'
-
11:54 AM (IST) May 20, 2019
चुनाव शुरू होने से पहले ही महागठबंधन विफल हो गया था, कई दलों ने महागठबंधन बनाने की कोशिश की लेकिन एक भी राज्य में ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। मतदान के बाद उन्होंने फिर से कोशिश की लेकिन जो मतदान से पहले नहीं हो पाया, मुझे नहीं लगता कि मतदान के बाद होगाः राम माधव, भाजपा महासचिव
-
11:53 AM (IST) May 20, 2019
बंगाल सभी चुनावी पंडितों को हैरान करेगा। हम वहां बेहद शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। सभी ने देखा है, बंगाल में जिस तरह का शानदार समर्थन पीएम मोदी और BJP को मिला है। जो 2014 में उत्तर प्रदेश में हुआ था, वही 2019 में बंगाल में होगाः राम माधव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
-
11:53 AM (IST) May 20, 2019
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की कल बैठक होगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी एनडीए नेताओं के लिए कल (मंगलवार) डिनर का आयोजन किया है।
-
10:59 AM (IST) May 20, 2019
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री पद संभाल रहे राजभर की पार्टी के सदस्यों को भी तत्काल बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की।
-
10:58 AM (IST) May 20, 2019
आदित्यनाथ ने भाजपा के खिलाफ विवादास्पद बयान देने वाले राजभर को तत्काल बर्खास्त किए जाने की सिफारिश की।
-
10:58 AM (IST) May 20, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश की।
-
7:32 AM (IST) May 20, 2019
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की छोटी बेटी गुरलीन कौर को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
-
7:32 AM (IST) May 20, 2019
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के एक कार्यकर्ता को आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
-
7:31 AM (IST) May 20, 2019
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को लोकसभा चुनावों का मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा के 60 वर्षीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
-
7:31 AM (IST) May 20, 2019
विभिन्न एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी की भविष्यवाणी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि सारे एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकते और वह 23 मई की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिस दिन अंतिम परिणाम घोषित होंगे।
-
7:30 AM (IST) May 20, 2019
इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाला NDA लोकसभा चुनावों में 290 से 310 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकता है।