नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (6) और बीजू जनता दल (6) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई। चौथे चरण के चुनावों के साथ-साथ सियासत से जुड़ी हर खबर और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 62% से ज्यादा वोटिंग, प. बंगाल में सबसे ज्यादा 76.59% मतदान
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 62% से ज्यादा वोटिंग, प. बंगाल में सबसे ज्यादा 76.59% मतदान
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान चल रहा है। चौथे चरण के चुनावों के साथ-साथ सियासत से जुड़ी हर खबर और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Phase 4 Polling Latest Updates
-
7:44 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 62% से ज्यादा वोटिंग (शाम 7.30 बजे तक के आंकड़े)
चौथे चरण में 62% से ज्यादा वोटिंग (शाम 7.30 बजे तक के आंकड़े) -
7:34 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 62% से ज्यादा वोटिंग (शाम 7.30 बजे तक के आंकड़े)
राज्य वोटिंग(%)पश्चिम बंगाल 76.59राजस्थान 66.65ओडिशा 64.05झारखंड 63.77मध्य प्रदेश 66.68बिहार 58.92उत्तर प्रदेश 56.50महाराष्ट्र 55.88जम्मू-कश्मीर 9.79 -
7:02 PM (IST) Apr 29, 2019
चुनाव आयोग ने आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ बूथ संख्या 199 में कथित रूप से बिना इजाजत घुसने और एक पोलिंग एजेंट तथा एक अधिकारी को धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
-
6:59 PM (IST) Apr 29, 2019
अभिनेता से नेता बने सनी देओल और उनसे बाई बॉबी देओल ने वोट डाला।
-
5:56 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 5.40 बजे कर 59% वोटिंग
चौथे चरण में 5.40 बजे कर 59% वोटिंग -
5:44 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 5.40 बजे कर 59% वोटिंग
राज्य वोटिंग(%)पश्चिम बंगाल 76.47राजस्थान 62.73ओडिशा 64.05झारखंड 63.40मध्य प्रदेश 65.77बिहार 53.67उत्तर प्रदेश 52.90महाराष्ट्र 50.65जम्मू-कश्मीर 9.98 -
4:16 PM (IST) Apr 29, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायकों के उनके सम्पर्क में होने का दावा किया है, भाजपा के आम चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी छोड़ देंगे।
-
4:13 PM (IST) Apr 29, 2019
BJP नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि सुनिता केजरीवाल के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, एक- साहिबाबाद (गाजियाबाद) का और दूसरा- सिविल लाइन्स (चांदनी चौक, दिल्ली) का।
-
4:08 PM (IST) Apr 29, 2019
बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया।
-
3:31 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 3 बजे कर 43.73% वोटिंग
चौथे चरण में 3 बजे कर 43.73% वोटिंग -
3:30 PM (IST) Apr 29, 2019
फिलहाल समाजवादी पार्टी की पूर्व घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव और नव घोषित उम्मीदवार बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने नामांकन भरा है। लेकिन, शालिनी यादव बाद में अपना नामांकन वापस लेंगी।
-
3:27 PM (IST) Apr 29, 2019
महागठबंधन ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब महागठबंधन ने पूर्व सैनिक तेज बहादुर यादव को टिकट दिया है।
-
3:19 PM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में 3 बजे कर 43.73% वोटिंग
राज्य वोटिंग(%)पश्चिम बंगाल 58.39राजस्थान 47.73ओडिशा 39.25झारखंड 49.15मध्य प्रदेश 50.61बिहार 43.32उत्तर प्रदेश 41.25महाराष्ट्र 34.78जम्मू-कश्मीर 8.42 -
2:45 PM (IST) Apr 29, 2019
बिहार में दोपहर 2 बजे तक कुल 40.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। दरभंगा में 40.50 प्रतिशत, उजियारपुर में 37.45 प्रतिशत, समस्तीपुर में 37.49 प्रतिशत, बेगूसराय में 42.58 प्रतिशत और मुंगेर में 42.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-
2:28 PM (IST) Apr 29, 2019
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के तहत 9 राज्यों में दोपहर 2 बजे तक कुल 38.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा 52.37 प्रतिशत वोटिंग पश्चिम बंगाल में जबकि सबसे कम 6.66 प्रतिशत मतदान जम्मू-कश्मीर में हुआ है। -
2:23 PM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मुंबई में डाला अपना वोट।
-
2:21 PM (IST) Apr 29, 2019
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ संख्या 203 में मतदान किया।
-
2:19 PM (IST) Apr 29, 2019
बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान ने लोकसभा चुनाव के लिए बांद्रा के पोलिंग बूथ संख्या 238 में मतदान किया।
-
2:17 PM (IST) Apr 29, 2019
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
-
2:16 PM (IST) Apr 29, 2019
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जुहू के एक पोलिंग बूथ में मतदान किया।
-
1:34 PM (IST) Apr 29, 2019
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में दोपहर 12 बजे तक कुल 23.48 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 35.1 प्रतिशत वोटिंग पश्चिम बंगाल में एवं सबसे कम 3.74 प्रतिशत वोटिंग जम्मू एवं कश्मीर में देखने को मिली है। -
1:29 PM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ मुंबई के वर्सोवा में किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
-
1:23 PM (IST) Apr 29, 2019
देखें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती से मिलकर भावुक हुईं पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर।
-
1:20 PM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मालाबार हिल में मतदान किया। उन्होंने कहा- यह चुनाव अब सुनामी में बदल गया है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, मोदी लहर पूरे देश में फैल गई है। पीएम मोदी आज देश के सबसे बड़े नेता हैं।
-
1:18 PM (IST) Apr 29, 2019
मथुरा से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने बेटी इशा और अहाना देओल के साथ विले पार्ले में मतदान किया।
-
1:16 PM (IST) Apr 29, 2019
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- राहुल गांधी ने झूठ और अनर्गल बयान दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की। पीएम को चोर व अपराधी कहना आचार संहिता का उल्लंघन है।
-
1:01 PM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई के गांधी नगर के पोलिंग बूथ में मतदान किया।
-
12:58 PM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: मुंबई गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने डाला वोट।
-
12:57 PM (IST) Apr 29, 2019
बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी
-
12:56 PM (IST) Apr 29, 2019
कोडरमा से रांची तक की रेल लाइन की मंजूरी अटल जी की सरकार ने करीब 20 साल पहले दी थी। फिर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आई और ये योजना ठप पड़ गई: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी
-
12:56 PM (IST) Apr 29, 2019
मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी
-
12:55 PM (IST) Apr 29, 2019
जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है: झारखंड के कोडरमा में PM मोदी
-
12:55 PM (IST) Apr 29, 2019
कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी तो जीत गया, अब वोट डालने की क्या जरूरत है? लेकिन आप लोग इनकी बातों में मत आइएगा। मोदी जीत भी रहा है तो भी जाकर जमकर मतदान करिए: झारखंड में पीएम मोदी
-
12:54 PM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और उनकी पत्नी रेनू नामबूदिरी ने बांद्रा के पोलिंग बूथ संख्या 167 पर मतदान किया।
-
12:51 PM (IST) Apr 29, 2019
राजस्थान: जोधपुर राजघराने के गज सिंह ने जोधपुर में बूथ संख्या 127 पर अपना वोट डाला। यहां से भाजपा के टिकट पर गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के टिकट पर वैभव गहलोत मैदान में हैं।
-
12:34 PM (IST) Apr 29, 2019
महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने मालाबार हिल में डाला अपना वोट।
-
11:57 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबईः बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने खार के पोलिंग बूथ में मतदान किया।
-
11:47 AM (IST) Apr 29, 2019
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद और संगरूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भगवंत मान के खिलाफ उनके नामांकन हलफनामे में कथित विसंगतियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई।
-
11:41 AM (IST) Apr 29, 2019
पंजाब: बॉलीवुड ऐक्टर सनी देओल ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से भरा नामांकन। इस दौरान उनके भाई बॉबी देओल भी उनके साथ थे।
-
11:39 AM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र: मुंबई (नॉर्थ-सेंट्रल) से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रिया दत्त ने डाला अपना वोट। इस सीट से उनके खिलाफ बीजेपी की पूनम महाजन मैदान में हैं।
-
11:29 AM (IST) Apr 29, 2019
झारखंड में सुबह 11 बजे तक कुल 29.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। (ANI)
-
11:20 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार में सुबह 11 बजे तक कुल 15.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। दरभंगा में 16.80 प्रतिशत, उजियारपुर में 12.69 प्रतिशत, समस्तीपुर में 13.25 प्रतिशत, बेगूसराय में 17.60 प्रतिशत और मुंगेर में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-
11:18 AM (IST) Apr 29, 2019
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। यह तस्वीर जिले के काजीगुंड में स्थित वनपुरा के बूथ नंबर 19 की है।
-
11:01 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे ने विले पार्ले के एक पोलिंग बूथ में मतदान किया। (ANI)
-
10:56 AM (IST) Apr 29, 2019
कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर कर चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज शिकायतों पर फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को तत्काल और आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कल सुनवाई करेगा।
-
10:37 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
10:36 AM (IST) Apr 29, 2019
दिल्ली: मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल और अनिल बलूनी समेत भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हो रही हिंसा के मुद्दे पर आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। (ANI)
-
10:33 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबईः लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर HDFC बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने पेद्दार रोड स्थित पोलिंग बूथ संख्या 40 और 41 पर मतदान किया।
-
10:19 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार में सुबह 10 बजे तक कुल 11.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। दरभंगा में 11.20 प्रतिशत, उजियारपुर में 11.28 प्रतिशत, समस्तीपुर में 11.58 प्रतिशत, बेगूसराय में 11 प्रतिशत और मुंगेर में 14 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-
10:16 AM (IST) Apr 29, 2019
ओडिशा: केंद्रपारा से बीजेपी के प्रत्याशी जय पांडा ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
-
10:13 AM (IST) Apr 29, 2019
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक महाराष्ट्र में 6.82%, मध्य प्रदेश में 11.11%, ओडिशा में 9% और पश्चिम बंगाल में 16.90% मतदान हुआ।
-
10:03 AM (IST) Apr 29, 2019
मध्य प्रदेश: शहडोल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला।
-
9:56 AM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 6.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। -
9:55 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
-
9:52 AM (IST) Apr 29, 2019
महाराष्ट्रः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने तारदेव के पोलिंग बूथ संख्या 31 में मतदान किया।
-
9:48 AM (IST) Apr 29, 2019
देखें: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बूथ नंबर 125-129 में सुरक्षाबलों और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प। यहां पर सुरक्षाबलों की गैरमौजूदगी में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने वोटिंग के लिए दबाव डाला था, जिसके बाद बीजेपी और सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं में मतभेद पैदा हो गए।
-
9:45 AM (IST) Apr 29, 2019
देखें: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित बूथ नंबर 199 में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ओर सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई। यहीं पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो की कार पर हमला हुआ था।
-
9:40 AM (IST) Apr 29, 2019
पश्चिम बंगाल: आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कार पर हमला। तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने कहा कि यहां भाजपा का कोई पोलिंग एजेंट नहीं है।
-
9:36 AM (IST) Apr 29, 2019
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में स्थित कुरीगाम में लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान जारी।
-
9:35 AM (IST) Apr 29, 2019
मैं खुद सुरक्षा बलों को उस मतदान केंद्र तक ले जाऊंगा। यह काफी बढ़िया बात है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और सुरक्षा चाहते हैं जिससे कि वे अपना वोट डाल सकें। यही कारण है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं: केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो
-
9:32 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने डाला वोट।
-
9:27 AM (IST) Apr 29, 2019
उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट के छिबरामऊ इलाके में पोलिंग बूथ संख्या 189 और 196 में ईवीएम में गड़बड़ी होने की वजह से मतदान प्रक्रिया बाधित।
-
8:47 AM (IST) Apr 29, 2019
उत्तर मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 190 में अपना वोट डाला।
-
8:34 AM (IST) Apr 29, 2019
दिग्गज अभिनेत्री शुभा खोटे ने मुंबई के जुहू में स्थित एक पोलिंग बूथ में डाला अपना वोट।
-
8:32 AM (IST) Apr 29, 2019
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के शिकारपुर में डाला अपना वोट।
-
8:31 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार: बेगूसराय से CPI के उम्मीदवार कन्हैया कुमार अपना वोट डालने के लिए मतदानस्थल पर पहुंचे।
-
8:22 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल के बूथ नंबर 250-256 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
8:20 AM (IST) Apr 29, 2019
सुबह 8 बजे तक बिहार के दरभंगा में 4.1 प्रतिशत, उजियारपुर में 3.76 प्रतिशत, समस्तीपुर में 3.7 प्रतिशत, बेगूसराय में 2 प्रतिशत और मुंगेर में 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
-
8:03 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई के गोरेगांव में मतदान करने के बाद फिल्म अभिनेता और गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि किशन।
-
8:02 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबईः पेद्दार रोड स्थित पोलिंग बूथ नंबर 40 और 41में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया मतदान।
-
7:45 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई: मशहूर अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा के बूथ नंबर 283 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
7:42 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबईः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास पेद्दार रोड स्थित पोलिंग बूथ नंबर 40 और 41 में मतदान के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
-
7:39 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी प्रत्याशी पूनम महाजन ने वर्ली के पोलिंग बूथ नंबर 48 में मतदान दिया।
-
7:22 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार की बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने डाला अपना वोट।
-
7:06 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस बार मोदी के नाम पर वोट मिल रहे हैं।
-
7:05 AM (IST) Apr 29, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण का मतदान शुरू होने से पहले भारी मतदान की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
-
7:02 AM (IST) Apr 29, 2019
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के अंतर्गत मतदान शुरू हो गया है।
-
6:58 AM (IST) Apr 29, 2019
कन्नौज के बूथ नंबर 256 के बाहर मतदान के लिए इकट्ठा होते लोग। आज उत्तर प्रदेश की 13 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
-
6:57 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार: केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने चौथे चरण के चुनाव की शुरुआत से पहले बरहिया के शक्तिधाम में की पूजा-अर्चना।
-
6:55 AM (IST) Apr 29, 2019
पश्चिम बंगाल के बोलपुर में स्थित श्रीनंदा हाईस्कूल से तस्वीरें। आज चौथे चरण के तहत सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।
-
6:54 AM (IST) Apr 29, 2019
11 अप्रैल और 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। धनबल के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
-
6:54 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार के मुंगेर में स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 33, 34 और 35 पर मॉक पोल की तस्वीरें।
-
6:53 AM (IST) Apr 29, 2019
मुंबई साउथ के बूथ नंबर 40 और 41 पर वोटिंग की तैयारी की तस्वीरें।
-
6:52 AM (IST) Apr 29, 2019
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के हिस्से कुलगाम जिले में आज मतदान होगा। अनंतनाग सीट 4 जिलों, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा, में फैली हुई है, जिसमें कुल 16 विधानसभा क्षेत्र हैं। सुरक्षा कारणों से अनंतनाग सीट पर तीन चरण में मतदान कराए जा रहे हैं।
-
6:52 AM (IST) Apr 29, 2019
पंजाब: ऐक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी के प्रत्याशी सनी देओल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।
-
6:50 AM (IST) Apr 29, 2019
झारखंड की जिन 3 सीटों पर आज मतदान होना है, उन पर 45.26 लाख से ज्यादा वोटर 59 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा (ST) सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
-
6:50 AM (IST) Apr 29, 2019
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने के आसार हैं। छिंदवाड़ा सीट से 9 बार लोकसभा सांसद रह चुके मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा उप-चुनाव जबकि उनके बेटे नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
-
6:49 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार की बेगूसराय सीट पर लोगों की नजरें हैं, जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कन्हैया कुमार और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि, आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी और इस बार भी उनके अच्छे प्रदर्शन की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
-
6:49 AM (IST) Apr 29, 2019
बिहार में आज जिन 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, वे सभी सीटें अभी बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियों के पास हैं। लेकिन इस बार बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियों को आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन से अच्छी चुनौती मिलती दिख रही है।
-
6:48 AM (IST) Apr 29, 2019
ओडिशा की जिन 6 सीटों पर आज मतदान होगा, उन पर 2014 में बीजू जनता दल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी बीजेडी के जनाधार में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान होना है। ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। राज्य में कुल 147 विधानसभा सीटें हैं।
-
6:47 AM (IST) Apr 29, 2019
पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में फैली 8 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होंगे। इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।
-
6:47 AM (IST) Apr 29, 2019
कम से कम 3 सीटों, उन्नाव, फर्रुखाबाद और कानपुर, पर कांग्रेस की अच्छी मौजूदगी है। अनु टंडन उन्नाव, सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद और श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
-
6:46 AM (IST) Apr 29, 2019
उत्तर प्रदेश में आज जिन 13 सीटों पर मतदान होना है, उनमें ज्यादातर पर भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। कन्नौज सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, क्योंकि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार है। साल 2014 में भाजपा ने इन 13 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की थी।
-
6:46 AM (IST) Apr 29, 2019
जोधपुर सीट पर वैभव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से है। राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन अब कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है।
-
6:46 AM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में महाराष्ट्र की जिन 17 सीटों पर मतदान होना है, वे सभी सीटें 2014 में भाजपा ने जीती थी। राजस्थान में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, जयपुर के पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी और 2 केंद्रीय मंत्री सहित 115 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी।
-
6:39 AM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। राज्य में विपक्षी कांग्रेस को उत्तरी महाराष्ट्र और मुंबई में अपना खोया जनसमर्थन फिर से हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी को भी ठाणे जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र में फिर से वापसी का इंतजार है।
-
6:38 AM (IST) Apr 29, 2019
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
-
6:37 AM (IST) Apr 29, 2019
चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस एस अहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत EVM में कैद होगी। इस चरण में करीब 12.79 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
-
6:36 AM (IST) Apr 29, 2019
पिछले साल राजस्थान और मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है। लोकसभा चुनावों के पहले 3 चरणों में 302 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि अंतिम 3 चरणों में 168 सीटों पर मतदान होगा।
-
6:36 AM (IST) Apr 29, 2019
राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत आज चौथे चरण से हो जाएगी। साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।