Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Election 2019 Results: कांटे की लड़ाई में मामूली अंतर से हारे BJP के संबित पात्रा

Lok Sabha Election 2019 Results: कांटे की लड़ाई में मामूली अंतर से हारे BJP के संबित पात्रा

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 24, 2019 10:28 am IST, Updated : May 24, 2019 10:28 am IST

भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता और पुरी से पार्टी के प्रत्याशी संबित पात्रा को लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

Puri election result: Close fight ends with Sambit Patra's defeat, BJD's Pinaki Mishra wins | PTI Fi- India TV Hindi
Puri election result: Close fight ends with Sambit Patra's defeat, BJD's Pinaki Mishra wins | PTI File

पुरी: भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता और पुरी से पार्टी के प्रत्याशी संबित पात्रा को लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। संबित को बीजू जनता दल के कद्दावर नेता पिनाकी मिश्रा ने 11,714 वोटों के अंतर से मात दी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लगभग पूरे देश में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें हासिल की हैं। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।

संबित और पिनाकी में हुई कांटे की लड़ाई

पुरी लोकसभा सीट एक कांटे की लड़ाई की गवाह बनी है। इस सीट पर कभी संबित आगे हो जाते तो कभी पिनाकी का पलड़ा भारी रहता। हालांकि अंत में आकर बाजी पिनाकी के ही हाथ लगी। पिनाकी को कुल मिलाकर 5,38,321 वोट मिले जबकि संबित 5,26,607 वोट जुटाने में कामयाब रहे। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि संबित पुरी की सीट निकाल लेंगे लेकिन अंतत: बाजी अनुभवी पिनाकी मिश्रा के हाथ लगी। आपको बता दें कि पिनाकी इससे पहले 1996, 2009 और 2014 में भी सांसद रह चुके हैं।

ओडिशा में बढ़ी भाजपा की पकड़
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने सूबे की 21 लोकसभा सीटों में से 8 मिलती दिख रही हैं जबकि बीजू को कुल 12 सीटों पर बढ़त हासिल है। यहां कांग्रेस भी एक सीट हासिल करने में कामयाब रही है। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को यहां 38.4 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि बीजू जनता दल का कब्जा 42.8 प्रतिशत वोटों पर है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement