1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. 23 मई को केरल में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामान्य समय से कुछ देरी से घोषित होंगे

23 मई को केरल में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामान्य समय से कुछ देरी से घोषित होंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2019 08:24 pm IST,  Updated : May 18, 2019 08:24 pm IST

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को सामान्य से थोड़ी देर से घोषित होंगे क्योंकि पांच ईवीएम की वीवीपैट प्रणाली की पर्चियों की गिनती करनी है।

voting machine- India TV Hindi
23 मई को घोषित होंगे लोकसभा चुनाव Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम। रविवार को देश की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा और फिर 23 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे, लेकिन केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को सामान्य से थोड़ी देर से घोषित होंगे क्योंकि पांच ईवीएम की वीवीपैट प्रणाली की पर्चियों की गिनती करनी है।

मीणा ने कहा, ‘‘वीवीपैट पर्चियों की गणना में करीब चार से पांच घंटे का समय लगेगा। परिणाम की आधिकारिक घोषणा पर्चियों की गणना के बाद की जाएगी। परिणाम सुविधा वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।’’ वीवीपैट से ईवीएम को प्रत्येक वोट दर्ज करने में सक्षम बनाता है जिसकी एक पर्ची भी निकलती है।

उच्चतम न्यायालय ने हाल में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में क्रमरहित आधार से चुनी गई पांच ईवीएम की वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जाए। उच्चतम न्यायालय ने प्रत्येक क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथ या 125 बूथ से वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के अनुरोध वाली 21 विपक्षी दलों की अर्जी खारिज कर दी थी।

मीणा ने कहा कि गिनती के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है। गिनती के लिए 29 स्थानों का इंतजाम किया गया है और गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा, ‘‘गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। डाक मतों की पहले गिनती होगी। गिनती का अंतर यदि डाक मतों से कम है तो डाक मतों की फिर से गिनती होगी।’’

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। केरल में लोकसभा चुनाव एक चरण में 23 अप्रैल को हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024