1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, देश के लोग बदलाव चाहते हैं और यह 23 मई को दिखाई देगा

लोकसभा चुनाव: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, देश के लोग बदलाव चाहते हैं और यह 23 मई को दिखाई देगा

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Apr 17, 2019 06:37 am IST,  Updated : Apr 17, 2019 06:37 am IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अब देश के लोग बदलाव चाहते हैं।

Lok Sabha Elections: Voter desire for change will show on May 23, says Robert Vadra | PTI File- India TV Hindi
Lok Sabha Elections: Voter desire for change will show on May 23, says Robert Vadra | PTI File

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अब देश के लोग बदलाव चाहते हैं। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे वाड्रा ने कहा कि यह 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने पर पता चलेगा। वाड्रा ने कहा, ‘निश्चित रूप से। देश में बदलाव के मौके हैं। आप इसे मई में देखेंगे, जब परिणाम बाहर आएगा।’ वाड्रा ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लोग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे।

‘अमेठी के लोग राहुल गांधी से खुश हैं’

वाड्रा ने कहा, ‘परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हर कोई बदलाव चाहता है, चाहे वह बूढ़ा हो या जवान। वे बदलाव के लिए वोट डालेंगे।’ वाड्रा अपने जन्मदिन 18 अप्रैल से पहले नेत्रहीन विद्यार्थियों के एक स्कूल में मिठाइयां और कंबल बांटने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी की चुनौती पर वाड्रा ने कहा, ‘राहुल को वह कोई कड़ी चुनौती नहीं दे पाएंगी। वे सिर्फ अफवाह और झूठ फैलाते हैं। अमेठी के लोग राहुल गांधी से खुश हैं। हमने वहां ढेर सारा विकास कार्य किया है। राहुलजी वहां से भारी मतों के अंतर से जीतेंगे।’

‘पार्टी जो कहेगी, वह प्रियंका करेंगी’
वहीं जब उनसे प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया तो वाड्रा ने कहा कि पार्टी जो कहेगी वही प्रियंका करेंगी। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका दोनों खूब मेहनत कर रहे हैं। वाड्रा ने कहा, ‘मैं खुद उनके बीच में रहता हूं। लोग बदलाव चाहते हैं, आप देखेंगे बदलाव आएगा जरूर।’ रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रिंयका पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024