1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मायावती ने Tweet कर कहा- भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे

मायावती ने Tweet कर कहा- भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:28 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे' हैं।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे' हैं। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियां (भाजपा और कांग्रेस) एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।''

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा का कांग्रेस पार्टी पर यह आरोप सही है कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है, लेकिन भाजपा खुद के अंदर भी झांके। मायावती ने ट्वीट किया ''यह सच है परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल भाजपा के पास ही है? गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।''

मायावती की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा न्यूनतम आय योजना लाए जाने की घोषणा और भाजपा द्वारा उसे 'छलावा' बताए जाने के परिप्रेक्ष्य में आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024