1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अमित शाह ने किया ऐलान- बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

अमित शाह ने किया ऐलान- बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 03:52 pm IST

लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

amit shah and giriraj singh- India TV Hindi
amit shah and giriraj singh

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। भाजपा की ओर से घोषित सूची में गिरिराज सिंह को उनकी वर्तमान सीट नवादा की बजाए बेगूसराय सीट से टिकट दिया गया था। इसके कारण वह असंतुष्ट थे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।’’ शाह ने कहा, ‘‘मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व अगर मुझे विश्वास में ले लेता तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती, इसने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है।

गौरतलब है कि नवादा सीट राजग में सीटों के बंटवारे के तहत लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में चली गई है। वहीं बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा के कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024