1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान को भारतीय चुनाव से पहले 'एक और घटना' का डर

इमरान खान को भारतीय चुनाव से पहले 'एक और घटना' का डर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 05:22 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें भारत में आम चुनाव से पहले 'एक अन्य सुरक्षा घटना' होने की आशंका है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें भारत में आम चुनाव से पहले 'एक अन्य सुरक्षा घटना' होने की आशंका है। द न्यूज इंटरनेशनल ने इमरान के फाइनेंशियल टाइम्स के बयान के हवाले से कहा, "मैं अभी भी भारतीय चुनावों से पहले आशंकित हूं, मुझे लगता है कि कुछ हो सकता है।"

इमरान खान ने कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी के आत्मघाती हमले का जिक्र करते हुए कहा, "जब पुलवामा घटना हुई तो मुझे लगा कि मोदी सरकार इसका इस्तेमाल युद्ध उन्माद फैलाने के लिए करेगी।"

इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता को यह एहसास होना चाहिए कि यह सब चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है, इससे उपमहाद्वीप के वास्तविक मुद्दों का कुछ लेना-देना नहीं है।" खान ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है।

पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश