1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 533 और निफ्टी 167 अंक टूटा, इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 533 और निफ्टी 167 अंक टूटा, इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 16, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 03:45 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 167.20 अंकों (0.64 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,860.10 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, titan, bharti airtel, mahindra and ma- India TV Hindi
मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 16 December, 2025: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। आज लगातार दूसरा दिन रहा, जब बाजार ने लाल निशान में कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 533.50 अंकों (0.63%) की गिरावट के साथ 84,679.86 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 167.20 अंकों (0.64 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,860.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 54.30 अंकों की गिरावट के साथ 85,213.36 अंकों पर और निफ्टी 19.65 अंकों के नुकसान के साथ 26,027.30 अंकों पर बंद हुआ था।

एक्सिस बैंक के शेयरों में भयावह गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 39 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए और निवेशकों के पैसे डुबोने में इसकी बड़ी भूमिका रही।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 1.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.35 प्रतिशत, ट्रेंट 0.27 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.08 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

इन शेयरों ने डुबोए निवेशकों के पैसे

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एटरनल के शेयर 4.63 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.86 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.56 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.13 प्रतिशत, बीईएल 1.07 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.01 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.94 प्रतिशत, टीसीएस 0.88 प्रतिशत, इंफोसिस 0.87 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, एलएंडटी 0.76 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.71 प्रतिशत, सनफार्मा 0.51 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.47 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.14 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा