1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaturgrahi Yog 2026: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा नया साल 2026, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Chaturgrahi Yog 2026: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा नया साल 2026, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 16, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 06:40 am IST

Chaturgrahi Yog 2026: नए साल 2026 की शुरुआत में ही बेहद शुभ संयोग बन रहा है। दरअसल सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

rashifal- India TV Hindi
2026 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं Image Source : FREEPIK

Chaturgrahi Yog 2026: नए साल की शुरुआत चतुर्ग्रही योग में होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार 1 जनवरी 2026 को चार ग्रह एक साथ धनु राशि में विराजमान रहेंगे। 16 दिसंबर 2025 को सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है तो अब 20 दिसंबर को शुक्र और 29 दिसंबर को बुध इस राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल तो पहले से ही यहां विराजमान हैं। ऐसे में ये सभी ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करने जा रहे हैं। इसके अलावा नए साल के पहले ही दिन बुध-सूर्य बुधादित्य योग, सूर्य-मंगल मंगलादित्य योग और शुक्र-सूर्य शुक्रादित्य योग भी बना रहे हैं। चलिए जानते हैं ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं।

वृषभ राशि

चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि वालों को अपार सफलता दिलाएगा। साल की शुरुआत इनकी शानदार रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीदारी के योग बनेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। हेल्थ अच्छी रहेगी। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। पुराने विवादों का निपटारा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

नए साल में आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी। करियर और व्यवसाय में खूब सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। परिवार का माहौल काफी खुशनुमान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्तों का काफी सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को ये योग बेहद लाभ देगा। आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा होगा। गाड़ी या वाहन की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

December 2025 Amavasya Date: दिसंबर में अमावस्या कब है 19 या 20? जान लें सही तारीख और मुहूर्त

Numerology: ये मूलांक दिलाता है बड़ी सफलता, बनाता है महाज्ञानी, संत प्रेमानंद महाराज हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।