1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- मेरा मोबाइल नंबर रखें मायावती, सपा के लोग जरूर हमला करेंगे

उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- मेरा मोबाइल नंबर रखें मायावती, सपा के लोग जरूर हमला करेंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 04:45 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में सपा संरक्षक मुलायम सिंह के लिए 17 अप्रैल को मैनपुरी में चुनाव प्रचार करने वाली हैं लेकिन इससे पहले उमा भारती ने मायावती को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई।

uma bharti- India TV Hindi
uma bharti

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में सपा संरक्षक मुलायम सिंह के लिए 17 अप्रैल को मैनपुरी में चुनाव प्रचार करने वाली हैं लेकिन इससे पहले उमा भारती ने मायावती को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। उमा भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग उन पर हमला जरूर करेंगे, चुनाव से पहले चाहे चुनाव के बाद इसलिए मायावती उनका नंबर अपने पास रखे और जब भी संकट आए तो तुरंत कॉल करें।

उमा भारती ने कहा, 'जब रेस्ट हाऊस में मायावती पर हमला हुआ था तब ब्रह्म दत्त द्विवेदी जी वहां मौजूद थे। अब वो नहीं हैं तो मैं हूं। जैसे ही उन पर कोई संकट आए तो मेरा मोबाइल नंबर रखें और तुरंत मुझे फोन करें। समाजवादी पार्टी के लोग उन पर जरूर हमला करेंगे।'

गौरतलब है कि गेस्ट हाउस कांड के समय जब सपा कार्यकर्ताओं ने मायावती पर हमला करने की कोशिश की थी, तब ब्रह्म दत्त ने उन्हें बचाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024