1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान बोले- चुनाव के बाद भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर होंगे

इमरान खान बोले- चुनाव के बाद भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर होंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 11:34 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनावों के बाद भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ उनके देश के संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढ़ाया है।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनावों के बाद भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ उनके देश के संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढ़ाया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में और तनाव आ गया। खान ने यहां एक समारोह में वीजा सुधारों की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को विश्वास है कि उसने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढाया है।

पर्यटकों और निवेशकों का आकर्षित करने के प्रयासों के तहत ऑनलाइन वीजा सहित अन्य महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा करते हुए खान ने कहा, ‘‘उनके चुनावों के बाद, भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सभी पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध होंगे और शांतिपूर्ण पाकिस्तान समृद्ध पाकिस्तान होगा।’’

भारत में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होने हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने ट्वीट किया है कि नई ई-वीजा सुविधा 175 देशों के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। खान ने कहा कि ये सुधार देश को 60 के दशक में ले जाएंगे जब पाकिस्तान तेजी से प्रगति कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘यह खुले देश की दिशा में पहला कदम है, नया पाकिस्तान के लिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश