1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान बोले- आतंकियों को पाकिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

इमरान खान बोले- आतंकियों को पाकिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 06:43 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 06:43 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को उनकी धरती से आतंकवादी गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं होगी। डॉन अखबार ने शनिवार को खान को उद्धृत करते हुए यह खबर प्रकाशित की।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को उनकी धरती से आतंकवादी गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं होगी। डॉन अखबार ने शनिवार को खान को उद्धृत करते हुए यह खबर प्रकाशित की। प्रधानमंत्री बनने के बाद सिंध प्रांत के थार जिले में शुक्रवार को पहली जनसभा को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उनकी सरकार देश भर में धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि उनकी सरकार देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के उपदेशों पर काम कर रही है जिन्होंने पाकिस्तान में सभी धर्मों और जातियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी। खान ने कहा है कि पाकिस्तान की धरती से किसी भी व्यक्ति या संगठन को आतंकवादी गतिविधियां चलाने की इजाजत नहीं होगी।

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकवाद और आतकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के वैश्विक दबाव के बीच उनके बयान सामने आए हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बहस्पतिवार को मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद के जमात उद दावा के लाहौर स्थित मुख्यालय और इसके चैरिटी संगठन फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) को सील कर दिया था और प्रतिबंधित समूहों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 120 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश