1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. जिस ‘महान दल’ के नेता को प्रियंका ने कांग्रेस में शामिल किया है जानिए उस दल की UP में कितनी है ताकत

जिस ‘महान दल’ के नेता को प्रियंका ने कांग्रेस में शामिल किया है जानिए उस दल की UP में कितनी है ताकत

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 13, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 08:01 pm IST

2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘महान दल’ ने उत्तर प्रदेश की 3 लोकसभा सीटें यानि नगीना, एटा और बदायूं पर अपने उम्मीदवार उतारे थे

Know about Mahan Dal's performance in 2014 Lok Sabha Elections- India TV Hindi
Know about Mahan Dal's performance in 2014 Lok Sabha Elections Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सामने उत्तर प्रदेश की पार्टी ‘महान दल’ के नेता केशव मौर्य ने कांग्रेस का दामन थामा। केशव मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने के प्रियंका का असर बताया जा रहा है। लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में ‘महान दल’ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो तो वह दल प्रभावशाली कहीं से नहीं दिख रहा है।

2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘महान दल’ ने उत्तर प्रदेश की 3 लोकसभा सीटें यानि नगीना, एटा और बदायूं पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। नगीना से महान दल के उम्मीदवार भगवंत दास राठौर को 4581 वोट, एटा से ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदौरिया को 12445 वोट और बदायूं से उम्मीदवार पगलानंद को 5748 वोट मिले थे। तीनों लोकसभा सीटों के वोटों को मिलाया जाए तो कुल 22774 वोट प्राप्त हुए थे।

हालांकि चुनाव में हार और जीत के लिए 1 वोट भी भारी होता है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में प्रियंका का मकसद अपने साथ हर उस वोट और नेता को जोड़ने पर हो सकता है जो भारतीय जनता पार्टी के विरोध में होगा। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की 41 सीटों का जिम्मा सौंपा है।

बुधवार को केशव मौर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के समय प्रियंका गांधी ने कहा के वे उनका स्वागत करती हैं, प्रियंका गांधी ने कहा कि मौर्य जी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का निर्देश है कि पार्टी में सभी का प्रतिनिधित्व हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024