1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. टिकट की सौदागर हैं मायावती, बिना पैसे लिए नहीं देतीं टिकट : मेनका गांधी

टिकट की सौदागर हैं मायावती, बिना पैसे लिए नहीं देतीं टिकट : मेनका गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2019 05:49 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 05:49 pm IST

भाजपा नेता मेनका गांधी ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिना पैसे लिए अपनी पार्टी का टिकट नहीं देती हैं। 

Mayawati and Menka Gandhi File Photo- India TV Hindi
Mayawati and Menka Gandhi File Photo

सुलतानपुर (उप्र): भाजपा नेता मेनका गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा है। बुधवार को मेनका गांधी ने कहा कि मायावती बिना पैसे लिए अपनी पार्टी का टिकट नहीं देती हैं। केन्द्रीय मंत्री मेनका सुल्तानपुर से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि मायावती जब अपनी पार्टी के लोगों को नहीं बख्शती हैं तो देश-प्रदेश को क्या बख्शेंगीं। बिना ‘‘नोट’’ के उनका गुजारा नहीं होता। वह अपनी पार्टी का टिकट भी बिना पैसे लिए नहीं देतीं। मायावती टिकट की सौदागर हैं। 

भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने धम्मौर बाजार में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायावती किसी की नहीं हैं। उनका टिकट किसी को बिना नोटों के नहीं मिलता। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से टिकट दिया है वहीं उनके बेटे वरुण गांधी को पार्टी ने पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024