नई दिल्ली: जहां लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां ताकत झोंक रही हैं इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रियों को खुली चेतावनी दी है। सीएम अमरिंदर ने अपने कड़े संदेश में कहा कि जिन मंत्रियों के क्षेत्रों में पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई उनकी कैबिनेट से छुट्टी की जाएगी।
Related Stories
कैप्टन अमरिंदर ने लिखित बयान में कहा है कि हाईकमान के फैसले के अनुसार, पंजाब में वर्तमान मंत्री जो कांग्रेस के लिए जीत सुनिश्चित करने में सफल नहीं होते हैं, विशेष रूप से जिस निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उन्हें कैबिनेट से हटा दिया जाएगा।
उन्होंने अपने मंत्रियों, विधायकों से कहा है कि वह पार्टी को अपने-अपने इलाके में जितवाएं, अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें मंत्री पद से हाथ खोना पड़ सकता है।