1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अलीगढ़ में PM मोदी के भाषण के दौरान मंच के नीचे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन लोगों पर मुकदमा

अलीगढ़ में PM मोदी के भाषण के दौरान मंच के नीचे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन लोगों पर मुकदमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 10:16 pm IST

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान उनके लिए बनाए गए मंच में एयर कंडीशनिंग सर्किट के तार के ज्यादा गर्म होने की वजह से उसने आग पकड़ ली।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

अलीगढ़ (उप्र): अलीगढ़ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान मंच के नीचे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि आग को कुछ ही पलों में बुझा लिया गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान उनके लिए बनाए गए मंच में एयर कंडीशनिंग सर्किट के तार के ज्यादा गर्म होने की वजह से उसने आग पकड़ ली। हालांकि सुरक्षा स्टाफ ने आग पर तुरंत काबू भी पा लिया जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लगातार जारी रहा और सुरक्षा स्टाफ ने बेहद खामोशी से आग पर काबू पा लिया, जिसकी वजह से किसी को फौरन कुछ पता नहीं लग सका।

कुलहरि ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और तीन कर्मियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024