1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है: योगी आदित्यनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2019 06:58 am IST,  Updated : May 04, 2019 06:59 am IST

ओडिशा के समुद्र तट पर आये भयानक चक्रवात फोनी के प्रभाव के चलते उनकी यहां की हवाई यात्रा रद्द कर दी गयी जिसके बाद उन्होंने यहां की सभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है: योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है: योगी आदित्यनाथ

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार करोड़ों रामभक्तों के सपने को पूरे करने के लिए अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। योगी आदित्यनाथ हजारीबाग से केन्द्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के पक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

Related Stories

ओडिशा के समुद्र तट पर आये भयानक चक्रवात फोनी के प्रभाव के चलते उनकी यहां की हवाई यात्रा रद्द कर दी गयी जिसके बाद उन्होंने यहां की सभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। 

योगी ने लोगों से सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जैसा ही नेतृत्व चाहिए जिनका नाम सुनते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पसीना आ जाता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जब भारत में भाषण देना प्रारंभ करते हैं तो पाकिस्तान में वहां के प्रधानमंत्री को पसीने छूटने लगते हैं।’’ 

योगी ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी मुख्यालय पर हवाई हमला करके मोदी सरकार ने बता दिया है कि आतंकवाद का सामना करने और देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी सरकार ही चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024