1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. RJD उम्मीदवार के खिलाफ तेज प्रताप यादव ने खोला मोर्चा, जनता से कहा उसे वोट न दें

RJD उम्मीदवार के खिलाफ तेज प्रताप यादव ने खोला मोर्चा, जनता से कहा उसे वोट न दें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 07:28 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:33 pm IST

तेज प्रताप ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सारण लोकसभा सीट की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सारण लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी को वोट न दें क्योंकि यह सीट उनके परिवार की सीट है

Tej Pratap Yadav ask Saran Lok Sabha Seat voters to not vote for RJD candidate Chandrika Rai- India TV Hindi
Tej Pratap Yadav ask Saran Lok Sabha Seat voters to not vote for RJD candidate Chandrika Rai Image Source : SOCIAL MEDIA

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सारण लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार चंद्रिका राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेज प्रताप ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सारण लोकसभा सीट की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सारण लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी को वोट न दें क्योंकि यह सीट उनके परिवार की सीट है।

तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ''सारण की महान जनता से मेरा हाथ जोड़कर अपील है कि राजद प्रत्याशी को वोट न दें। यह सीट मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी की रही है। इस परम्परागत सीट से कोई बाहरी व्यक्ति जो मेरे परिवार का सदस्य नहीं है, इस बहुरूपिया को अपना कीमती वोट न दें। यह सारण की महान जनता को ठगने का काम कर रहा है। यह व्यक्ति गिरगिट की तरह रंग बदलता है। अतः आपसे पुनः पुरजोर आग्रह करता हूँ कि अपना मूल्यवान वोट इस नौटंकीबाज एवं झूठे प्रत्यासी को न दें।''

Tej Pratap Yadav ask Saran Lok Sabha Seat voters to not vote for RJD candidate Chandrika Rai
Tej Pratap Yadav ask Saran Lok Sabha Seat voters to not vote for RJD candidate Chandrika Rai

राष्ट्रीय जनता दल ने सारण लोकसभा सीट से चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाया हुआ है, चंद्रिका राय तेज प्रताप यादव के ससुर भी हैं, लेकिन तेज प्रताप ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल की हुई है और वह सारण लोकसभा सीट की जनता से चंद्रिका राय के पक्ष में वोट नहीं डालने की अपील कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024