1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राहुल गांधी EXCLUSIVE: 'मोदी जी सपने की दुनिया में रहते हैं, सपना टूटने वाला है'

राहुल गांधी EXCLUSIVE: 'मोदी जी सपने की दुनिया में रहते हैं, सपना टूटने वाला है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2019 08:36 pm IST,  Updated : May 17, 2019 12:05 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी सपने की दुनिया में रहते हैं और उनका सपना टूटने जा रहा है।

Rahul Gandhi Exclusive Interview- India TV Hindi
Rahul Gandhi Exclusive Interview Image Source : INDIA TV

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी सपने की दुनिया में रहते हैं और उनका सपना टूटने जा रहा है। वे पटना में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार पांच साल में अपने वादे पूरे करने में फेल रही और जनता अब चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये लड़ाई हिंदुस्तान की जनता और नरेंद्र मोदी के बीच में है.. मैं जनता के साथ खड़ा हूं। 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी नफरत लेकर काम करते हैं और अगर उन्होंने पिछले पांच साल में प्यार से काम किया होता है तो तस्वीर कुछ और होती। अगर वो मनमोहन सिंह, लालू प्रसाद, स्टालिन के पास गए होते और उनके अनुभव का इस्तेमाल करते तो हालात ऐसे नहीं होते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अपने पावर के लिए लोगों को उकसाने का काम किया।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, 'उरी में हमला हुआ कांग्रेस की सरकार थी क्या? जैश चीफ मसूद को कंधार भेजा गया कांग्रेस की सरकार थी क्या? राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का अपमान कर रहे हैं।' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024