1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Nagpur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates: भाजपा के नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से काफी आगे

Nagpur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates: भाजपा के नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से काफी आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 10:31 am IST,  Updated : May 23, 2019 01:58 pm IST

महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला है। यहां से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार यहां नितिन गडकरी का मुकबला कांग्रेस के नाना पटोले से है।

nagpur- India TV Hindi
नागपुर में नाना पटोले से है नितिन गडकरी का मुकाबला Image Source : INDIA TV

Nagpur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates: महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला है। यहां से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार यहां नितिन गडकरी का मुकबला कांग्रेस के नाना पटोले से है। नाना पटोले साल 2014 में भाजपा के टिकट पर भंडारा – गोदिया से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वो सांसद पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

साल 2014 में नागपुर में नितिन गडकरी ने कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को पटखनी दी थी। विलास मुत्तेमवार साल 1998 से साल 2009 तक लगातार चार बार यहां से चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां नितिन गडकरी को 5 लाख 87 हजार 767 वोट मिले थे, जबकि विलास मुट्टेमवर को 3 लाख 2 हजार 939 वोट मिले थे। फिलहाल नागपुर लोकसभा में वोटों की गिनती चल रही है और नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से लगभग 59 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024