1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस की बढ़ी दिक्कत, गुजरात में सभी 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी NCP

कांग्रेस की बढ़ी दिक्कत, गुजरात में सभी 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी NCP

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 05:26 pm IST

NCP के इस कदम से राज्य में कांग्रेस का वोट बटने की आशंका जताई जा रही है जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है

Nationalist Congress Party to contest on all 26 seats in Gujarat- India TV Hindi
Nationalist Congress Party to contest on all 26 seats in Gujarat

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने वाली शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने फैसला किया है कि वह गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। NCP ने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। NCP के इस कदम से राज्य में कांग्रेस का वोट बटने की आशंका जताई जा रही है जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है।

2014 के लोकसभा चुनावों में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सभी 26 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी, लेकिन इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी और ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस  बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा को टक्कर दे सकती है। लेकिन हाल के दिनों में गुजरात में कांग्रेस छोड़कर कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, इसके बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वह सभी 26 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कि दिक्कत बढ़ सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024