Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. जया प्रदा के खिलाफ आजम खां की टिप्पणी पर सख्त हुआ महिला आयोग, भेजेगा नोटिस

जया प्रदा के खिलाफ आजम खां की टिप्पणी पर सख्त हुआ महिला आयोग, भेजेगा नोटिस

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 15, 2019 06:51 am IST, Updated : Apr 15, 2019 08:26 am IST

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी के चलते फंसते नजर आ रहे हैं।

NCW chief takes note of Azam Khan's objectionable remarks against Jaya Prada | PTI File- India TV Hindi
NCW chief takes note of Azam Khan's objectionable remarks against Jaya Prada | PTI File

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी के चलते फंसते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम ने रामपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा के खिलाफ एक सभा में विवादास्पद टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने खान की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक’ करार दिया है और कहा है कि महिला आयोग उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेज रहा है।

खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने ट्वीट किया कि NCW चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध करेगा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। शर्मा ने यह प्रतिक्रिया एक अन्य व्यक्ति के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी, जिसने सपा नेता का कथित वीडियो ट्वीट किया था। खान का ‘अपमानजनक’ टिप्पणी वाला वीडियो कई सोशल मीडिया साइटों पर साझा किया जा रहा है। हालांकि, आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है लेकिन भाजपा इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है।

वीडियो के मुताबिक, रामपुर में एक चुनावी सभा में खान ने कहा, ‘रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।’ खास बात यह है कि वीडियो में मंच पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी आजम को किसी ने नहीं टोका। खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक’ है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement