Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से तुषार वेल्लापल्ली होंगे NDA के उम्मीदवार

राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से तुषार वेल्लापल्ली होंगे NDA के उम्मीदवार

केरल की जिस वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली को उम्मीदवार बनाया गया है

Written by: India TV News Desk
Published : Apr 01, 2019 04:18 pm IST, Updated : Apr 01, 2019 04:18 pm IST
NDA fields Thushar Vellappally against Rahul Gandhi at Wayanad lok sabha seat- India TV Hindi
NDA fields Thushar Vellappally against Rahul Gandhi at Wayanad lok sabha seat

नई दिल्ली। केरल में राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। केरल की जिस वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेल्लापल्ली को उम्मीदवार बनाया गया है। तुषार वेल्लापल्ली NDA के सहयोगी दल भारत धर्म जन सेना के नेता हैं।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तुषार के नाम का ऐलान किया है, अमित शाह ने कहा कि तुषार के साथ केरल में NDA एक राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभरेगा।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से हाल ही में घोषणा की गई है कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे, वायनाड के अलावा राहुल अपनी परंपरागत सीट उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ते आए हैं, अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं और ऐसा समझा जा रहा है कि राहुल गांधी को इस बार स्मृति ईरानी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement