1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पवन कल्याण ने 52 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की

पवन कल्याण ने 52 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2019 12:30 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 12:30 pm IST

कल्याण ने अपने नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किए गए हलफनामें में उल्लेख किया है कि उनका बैंक जमा, वाहनों व गहनों सहित चल संपत्ति 12 करोड़ मूल्य की है।

पवन कल्याण ने 52 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की- India TV Hindi
पवन कल्याण ने 52 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की

विशाखापत्तनम: तेलुगू अभिनेता व जन सेना नेता पवन कल्याण ने 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की घोषणा की। कल्याण अलगे महीने होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेता ने गुरुवार को विशाखापत्तनम जिले के गाजुवाका निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन पर 33 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

Related Stories

कल्याण ने अपने नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किए गए हलफनामें में उल्लेख किया है कि उनका बैंक जमा, वाहनों व गहनों सहित चल संपत्ति 12 करोड़ मूल्य की है। उनके पास नकद में 4.76 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी एना लेझनेवा के पास 1.53 लाख नकद है।

पवन कल्याण (50) ने 40.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की जानकारी दी है। उनकी आय साल 2017-18 में 9.60 करोड़ रुपये रही जो बीते साल के 15.28 करोड़ रुपये से कम रही। पवन कल्याण दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों-भीमावरण व गाजुवाका से चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024