1. Hindi News
  2. आन्ध्र-प्रदेश
  3. विशाखापत्तनम
  4. विशाखापट्टनम में नक्‍सली मुठभेड़, सीआरपीएफ ने मार गिराए 2 माओवादी, एक जवान घायल

विशाखापट्टनम में नक्‍सली मुठभेड़, सीआरपीएफ ने मार गिराए 2 माओवादी, एक जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2019 09:01 am IST,  Updated : Mar 16, 2019 09:01 am IST

आंध्र प्रदेश के विखाखापट्टनम में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक जबर्दस्त मुठभेड़ हुई।

Naxal- India TV Hindi
Naxal

आंध्र प्रदेश के विखाखापट्टनम में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच एक जबर्दस्‍त मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई गोलाबारी के बीच सीआरपीएफ और राज्‍य पुलिस के संयुक्‍त दल ने 2 नक्‍सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान को भी गोली लगी है। घायल जवान को अस्‍पताल रवाना कर दिया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापट्टनम के पेडाबयालु क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल की 198 बटालियन और राज्‍य पुलिस के जवान गश्‍त पर थे। इस बीच नक्‍सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों को 2 नक्‍सलियों को मार गिराने में कामयाबी मिली। इस बीच सीआरपीएफ के एक जवान के पैर में गोली लग गई। जिसे बाद में अस्‍पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल एन्‍काउंटर खत्‍म हो गया है और सुरक्षाबल तलाशी के काम में जुटे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Visakhapatnam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें आन्ध्र-प्रदेश