1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न्‍यूज
  4. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ 10 नक्सली ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 02:07 pm IST

नक्सल प्रभावित छत्तीगढ़ में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर करने में सफलता मिली है।

Naxal- India TV Hindi
Naxal

नक्‍सल प्रभावित छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 10 नक्‍सलियों को ढेर करने में सफलता मिली है। नक्‍सलियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के माढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। घंटों चली इस कार्रवाई में पुलिस का बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 10 नक्‍सलियों को मार गिराया। नक्‍सलियों के पास से पुलिस को 11 अत्‍याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के बाद मारे गए नक्‍सलियों की संख्‍या में और भी इजाफा हो सकता है। 

बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आज की कार्रवाई में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद मुठभेड़ के बाद 10 नक्‍सलियों को मार गिराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें छत्तीसगढ़