1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. चुनाव में अपनी हार को देखते हुए सत्ता के लिए भूखे मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में सारी मर्यादाओं को लांघ दिया: अमरिंदर सिंह

चुनाव में अपनी हार को देखते हुए सत्ता के लिए भूखे मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में सारी मर्यादाओं को लांघ दिया: अमरिंदर सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2019 07:58 pm IST,  Updated : May 06, 2019 11:49 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर टिप्पणी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि मोदी ने सत्ता में रहने की अपनी लालसा के लिए ओछेपन की सारी हदें पार कर दी हैं।

Captain Amarinder Singh- India TV Hindi
Captain Amarinder Singh

खटकर कलां (पंजाब): पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर टिप्पणी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि मोदी ने सत्ता में रहने की अपनी लालसा के लिए ओछेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। अमरिंदर ने यहां पत्रकारों से कहा, "लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए सत्ता के लिए भूखे मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में सारी मर्यादाओं को लांघ दिया है।"

Related Stories

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस बयान की चहुंओर निंदा इस बात को दिखाता है कि कोई भी व्यक्ति या राजनैतिक संस्थान, जो चुनाव को एक गंभीर लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझता है, वह इस आधारहीन प्रोपेगेंडा का समर्थन नहीं करेगा। स्कूल में राजीव गांधी के वरिष्ठ रहे सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपने लिए अबतक का सबसे सभ्य, ईमानदार और विनम्र व्यक्ति करार दिया।

अमरिंदर ने कहा, "राजीव ने देश के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी और हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री गत पांच वर्षो से संभाल रहे कुर्सी की मर्यादा का ख्याल नहीं करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री का नाम उनके द्वारा बनाए गए निम्न स्तर के चुनाव प्रचार में घसीट रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024