1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी CBSE की 10वीं की परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी CBSE की 10वीं की परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2019 04:23 pm IST,  Updated : May 06, 2019 04:23 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई दी।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे मेरे युवा मित्रों पर गर्व है जिन्होंने सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास किया है। उन्हें आगे की यात्रा के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। हो सकता है ये युवा मन हमें गर्वित करते रहें। उनके शिक्षकों और माता-पिता को भी बधाई।

Related Stories

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। इस साल 13 छात्रों ने टॉप करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए है। वहीं दूसरे क्रमांक पर 25 छात्रों ने दूसरी पोजिशन प्राप्‍त की है। इन्‍हें 498 अंक मिले हैं। 2018 की तुलना में इस साल CBSE के रिजल्ट में 4.40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल 91.10 फीसदी छात्र सफल हुए जबकि पिछले साल यह आंकडा 86.70 फीसदी था।

CBSE 10वीं का रिजल्ट देखने का तरीका

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in या www.cbse.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर, 'कक्षा 10 परिणाम 2019' पर क्लिक करें।
  • दिए गए फील्ड में अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट ’पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन