1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th Results 2019: 5 मई को जारी हो सकते हैं 10वीं के परिणाम, कहां और कैसे देखें रिजल्ट? यहां जानिए

CBSE 10th Results 2019: 5 मई को जारी हो सकते हैं 10वीं के परिणाम, कहां और कैसे देखें रिजल्ट? यहां जानिए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2019 08:29 am IST,  Updated : May 04, 2019 04:39 pm IST

CBSE 10th Result 2019 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद अब 10वीं के परिणाम जारी करने वाला है।

CBSE 10th Results 2019- India TV Hindi
CBSE 10th Results 2019 Image Source :
नई दिल्ली: CBSE 10th Result 2019 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद अब 10वीं के परिणाम जारी करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड कल (5 मई) 10वीं के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, CBSE की ओर से 10वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है जबकि कुछ दिन पहले बोर्ड की अध्यक्ष अनीता कारवाल ने कहा था कि रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले बता दिया जाएगा।
 
10वीं के छात्र अपना रिजल्ट www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। जब आप दोनों में से किसी भी वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे तो आपको 'कक्षा 10 परिणाम 2019' का विकल्प मिल जाएगा, जिसपर क्लिक करते हुए आप आगे बढ़ेंगे तो आपको कुछ कॉलम्स भरने होंगे, जिसमें आपसे आपके रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, वो भरने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
 

क्या है 10वीं का रिजल्ट देखने का तरीका?

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in या www.cbse.nic.in पर जाएं
  2. होम पेज पर, 'कक्षा 10 परिणाम 2019' पर क्लिक करें।
  3. दिए गए फील्ड में अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट ’पर क्लिक कर दें।
  4. ऐसा करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
 

2 मई को आया था 12वीं का रिजल्ट

CBSE बोर्ड ने बीते गुरुवार (2 मई) को ही आचानक 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं। ऐसे में अब ये उम्मीदें और प्रबल हो गईं हैं कि 10वीं के परिणाम कल (5 मई) को जारी किए जा सकते हैं। क्योंकि, आम तौर पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट करीब दो-चार दिन के आगे-पीछे जारी किए जाते हैं, ये समय कभी-कभी एक सप्ताह का भी हो जाता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन