1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का 'लापता' होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का 'लापता' होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : May 11, 2019 09:06 pm IST,  Updated : May 11, 2019 09:52 pm IST

अपने दबंग तेवरों के कारण हमेशा चर्चाओं में रहने वाली जोधपुर के ओसियां की विधायक दिव्या मदेरणा एक बार फिर चर्चा में है।

Poster of missing Congress mla Divya Maderna getting viral on social media- India TV Hindi
Poster of missing Congress mla Divya Maderna getting viral on social media

जोधपुर: अपने दबंग तेवरों के कारण हमेशा चर्चाओं में रहने वाली जोधपुर के ओसियां की विधायक दिव्या मदेरणा एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार वे अपने दबंग तेवरों की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 'लापता' के पोस्टर के कारण चर्चा में हैं। जोधपुर क्षेत्र में विधायक दिव्या मदेरणा से जुड़ा यह मैसेज काफी वायरल हो रहा है।

Related Stories

दिव्या मदेरणा ने इस बार पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल की है। वे भंवरी देवी मर्डर केस के आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पुत्री हैं। दिव्या मदेरणा अपने दबंग तेवरों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। विधायक बनते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को लताड़ने वाले दिव्या मदेरणा के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

क्षेत्र के कुछ मतदाताओं को शिकायत है कि वे अब क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रही हैं। लिहाजा इसी को लेकर विधायक दिव्या मदेरणा के लापता यह का पोस्टर कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में कहा गया है कि वो चुनाव के समय तो वोट के लिए गली-गली घूम रही थी, लेकिन अब गायब हो गई हैं। पोस्टर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024