1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. ‘अखाड़े’ बन गए कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय, मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेताओं के समर्थक भिड़ रहे हैं आपस में

‘अखाड़े’ बन गए कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय, मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेताओं के समर्थक भिड़ रहे हैं आपस में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 06:04 pm IST

नेताओं के समर्थकों में टकराव सिर्फ क्षेत्रीय पार्टी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं है बल्कि पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में भी समर्थकों के बीच जमकर टकराव देखा जा रहा है।

Congress workers clashes each other to support their respective leader for Chief Ministers' post- India TV Hindi
Congress workers clashes each other to support their respective leader for Chief Ministers' post

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में 5 में से 3 बड़े राज्य जीतने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के लिए मुसिबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सभी नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं। समर्थकों के बीच तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय अखाड़ों जैसे दिखने लगे हैं।

सबसे पहली खबर आई की राजस्थान के जयपुर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके बाद खबर आई कि मध्य प्रदेश के भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के समर्थक भी आपस में लड़ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में टीएस सिंह देव और भूपेश बघेल के समर्थक भी आपस में लड़ रहे हैं। नेताओं के समर्थकों में टकराव सिर्फ क्षेत्रीय पार्टी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं है बल्कि पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में भी समर्थकों के बीच जमकर टकराव देखा जा रहा है। 

करौली राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद कर दिया है देखिए वीडियो

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया, देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024