1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सुलतानपुर में हुआ प्रियंका और मेनका का आमना-सामना, जानें चाची को देख भतीजी ने क्या किया

सुलतानपुर में हुआ प्रियंका और मेनका का आमना-सामना, जानें चाची को देख भतीजी ने क्या किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 07:59 am IST,  Updated : May 10, 2019 08:01 am IST

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान आमना-सामना हो गया।

Priyanka campaigns for Maneka Gandhi's rival Sanjay Singh with roadshow in Sultanpur- India TV Hindi
सुलतानपुर में रोडशो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा | Facebook

सुलतानपुर: सियासी जगत में अक्सर कई रोचक घटनाएं देखने को मिल जाती है। ऐसी ही एक घटना में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान आमना-सामना हो गया। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सुलतानपुर में अपनी चाची मेनका के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में रोड शो कर रही थीं। इसी रोड शो के दौरान दरियापुर में दोनों का प्रियंका और मेनका का आमना-सामना हो गया।

प्रियंका ने हाथ हिला किया मेनका का अभिवादन

दरअसल, प्रियंका गांधी का रोड शो सुलतानपुर शहर में दरियापुर ओवरब्रिज के पास से शुरु होकर बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए मालगोदाम तिराहे पर समाप्त होना था। जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से लौट रही थीं। इस प्रकार से दोनों का काफिला एक-दूसरे के सामने आ गया। आमना-सामना होने पर प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया। 

पहली बार पारिवारिक सदस्य के खिलाफ राहुल-प्रियंका का प्रचार
यह रोड शो इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि बगल की अमेठी सीट पर राहुल गांधी की मौजूदगी के कारण लोगों को इस बात में दिलचस्पी थी कि परस्पर विरोधी खेमे के गांधी क्या आमने-सामने होंगे? राहुल के बाद प्रियंका के रुख से साफ हुआ कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। राहुल गांधी 22 अप्रैल को अमहट हवाईपट्टी के समीप और 4 मई को धंमौर में संजय सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ, जब राहुल और प्रियंका ने अपने परिवारिक सदस्य के खिलाफ प्रचार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024