1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. यूपी के बाद अब दिल्‍ली का मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी, 5 मई को करेंगी रोडशो

यूपी के बाद अब दिल्‍ली का मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी, 5 मई को करेंगी रोडशो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 12:30 pm IST,  Updated : May 03, 2019 12:30 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय राजधानी में पांच मई को पार्टी उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी।

priyanka gandhi- India TV Hindi
priyanka gandhi

पिछले दो महीने से अमेठी रायबरेली सहित पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब दिल्‍ली में कांग्रेस का मोर्चा संभालने जा रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय राजधानी में पांच मई को पार्टी उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को बताया कि प्रियंका उत्तर-पूर्व दिल्ली में पांच मई को शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी। शीला का मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडे और मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है।

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका का दिल्ली में यह पहला रोड शो होगा। उन्हें 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाई गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रामलीला मैदान में 8 मई को होगी। इसका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी की रैलियां 9 और 10 मई को आयोजित करने पर भी विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। इसको देखते हुए उन्हें चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली लाए जाने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024