1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से दिया टिकट, एक दिन पहले ही ज्वाइन की थी पार्टी

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से दिया टिकट, एक दिन पहले ही ज्वाइन की थी पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 06:08 pm IST

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से टिकट दिया है। यहां से BJP के टिकट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की...- India TV Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से दिया टिकट

लखनऊ: शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से टिकट दिया है। अखिलेश यादव ने पूनम सिन्हा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया है। पूनम सिन्हा ने बीते मंगलवार को ही लखनऊ में अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद ही उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार बना दिया गया है।

बता दें कि लखनऊ से BJP की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां से मौजूदा सांसद भी है, उन्होंने आज (मंगलवार) ही नामांकन दाखिल किया है। नवाबों की नगरी लखनऊ पर पिछले 28 सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है ।1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में अदब, तहजीब और नफासत की इस नगरी की सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कब्जा रहा।

2009 में अटल के खास रहे लाल जी टंडन इस सीट पर जीते। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने इस सीट पर किस्मत आजमाई और भारी मतों से चुनाव जीते। इस बार 2019 में फिर राजनाथ सिंह भाजपा के टिकट पर यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर 6 मई को मतदान होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024