1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ट्रेन में यात्रियों को मिली 'मैं भी चौकीदार' कप में चाय, फिर हुआ ऐसा...

ट्रेन में यात्रियों को मिली 'मैं भी चौकीदार' कप में चाय, फिर हुआ ऐसा...

 Reported By: PTI
 Published : Mar 29, 2019 03:35 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 03:35 pm IST

रेलवे एक बार फिर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों में घिर गया जब यात्रियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जिन पेपर कपों में चाय दी गई उस पर ‘‘मैं भी चौकीदार’’ लिखा था।

Railways in soup over tea cups with 'main bhi chowkidaar'...- India TV Hindi
Railways in soup over tea cups with 'main bhi chowkidaar' slogan

नई दिल्ली: रेलवे एक बार फिर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों में घिर गया जब यात्रियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जिन पेपर कपों में चाय दी गई उस पर ‘‘मैं भी चौकीदार’’ लिखा था।

काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेपर कप की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट वायरल होने पर रेलवे ने कहा कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है। ऐसा दावा किया गया कि इन कपों में दो बार चाय दी गई। कप पर विज्ञापन एनजीओ ‘संकल्प फाउंडेशन’ ने दिया था।

कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि यह ‘‘अनजाने में हुई गलती’’ है।

आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘उन खबरों की जांच की गई जिनमें कहा गया कि ‘मैं भी चौकीदार’’ लेबल वाले कपों में चाय दी गई। यह आईआरसीटीसी की बिना पूर्व मंजूरी के किया गया। सुपरवाइजर/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कदाचार के लिए सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024