1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 14वीं लिस्ट, महाराजगंज से तनुश्री की जगह सुप्रिया

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 14वीं लिस्ट, महाराजगंज से तनुश्री की जगह सुप्रिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 12:21 pm IST

इस लिस्ट में बिहार में 4 और ओडिशा में 7 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट पर उम्मीदवार बदला भी गया है

Congress releases 14th list of 12 candidates, replaces candidate from Maharajganj | PTI File- India TV Hindi
Congress releases 14th list of 12 candidates, replaces candidate from Maharajganj | PTI File

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 14वीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोकसभा की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का है जिन्हें बिहार के सासाराम से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, बिहार में 4 और ओडिशा में 7 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट पर उम्मीदवार बदला भी गया है।

कांग्रेस ने गुरुवार को ही महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम घोषित किया था जो बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री हैं। हालांकि तनुश्री की उम्मीदवारी उस समय चर्चा में आ गई जब पता चला कि शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उन्हें पहले ही महाराजगंज से उम्मीदवार बना चुकी है। सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हो गई और लोगों के बीच कांग्रेस का यह फैसला चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद कांग्रेस को अपनी गलती का अहसास हुआ और अब तनुश्री की जगह सुप्रिया श्रीनते को उम्मीदवार बनाया गया है।


वहीं, बिहार में सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया गया है। ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के संबित पात्रा के खिलाफ सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया गया है। पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 20 उम्मीदवार घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए 13 बार में कुल 293 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024