1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. फूलपुर लोकसभा सीट: उपचुनाव में BJP को हराने वाले का टिकट कटा, SP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

फूलपुर लोकसभा सीट: उपचुनाव में BJP को हराने वाले का टिकट कटा, SP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2019 02:25 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 02:25 pm IST

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

सपा ने नागेंद्र पटेल...- India TV Hindi
सपा ने नागेंद्र पटेल का टिकट काटकर फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। लेकिन, ये ऐलान 2018 के उपचुनाव में BJP के उम्मीदवार को हराने वाले नागेंद्र पटेल के नाम का नहीं है। दरअसल, सपा ने नागेंद्र पटेल का टिकट काटकर फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने कहा कि फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंधारी यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं और अब वह फूलपुर लोकसभा सीट के सपा के उम्मीदवार भी हैं। बता दें कि फूलपुर सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनने के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई और फिर 2018 के उपचुनाव हुए। 

उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर पराजय का मुंह देखना पड़ा। BJP ने यहां से कौशलेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया था और सपा ने नागेंद्र पटेल को। उपचुनाव में सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को मात दी थी। हालांकि, इस बार नागेंद्र पटेल का टिकट कर गया है। आज समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाने का भी ऐलान किया है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024