1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. EXCLUSIVE: संबित पात्रा ने कहा, 'मैं तो मोदी जी का डाकिया हूं, जनता की चिट्ठी उनतक पहुंचाऊंगा'

EXCLUSIVE: संबित पात्रा ने कहा, 'मैं तो मोदी जी का डाकिया हूं, जनता की चिट्ठी उनतक पहुंचाऊंगा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 05:55 pm IST

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए उड़ीसा के पुरी सीट से टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे पुरी सीट से चुनाव जीतेंगे

Sambit patra Exclusive Interview- India TV Hindi
Sambit patra Exclusive Interview Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए उड़ीसा के पुरी सीट से टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे पुरी सीट से चुनाव जीतेंगे और देश में एकबार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, 'मैं मोदी जी का डाकिया हूं.. आपकी चिट्ठी लेकर मैं मोदी जी तक पहुंचाऊंगा... और विकास के लिए जो रकम वो देंगे मैं अगली सुबह तक आपको पहुंचाऊंगा।'

संबित से जब यह सवाल किया गया कि लोग आपको वोट क्यों दें। आप तो लोगों के बीच अन्य नेताओं की तरह नहीं रहे। आप तो पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर काम करते रहे हैं। इस सवाल के जवाब में संबित ने कहा, 'किसने कहा कि लोगों के बीच मैं नहीं हूं.. यह पहचानी हुई आवाज हैं.. उड़ीसा के छोटे से गांव से चलकर हमलोग यहां तक आए। चैनल के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचता रहा हूं।'

संबित ने कहा कि आम हिंदुस्तानी मोदी जी को बहुत प्यार करता है यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे का भी आशीर्वाद मोदी जी को प्राप्त है और वे एकबार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर देश का नेतृत्व करेंगे। 

संबित से जब यह पूछा गया कि पुरी की सीट बीजेपी कभी नहीं जीती है। इसपर संबित ने कहा, 'किसी नहीं सोचा था कि 2014 में यूपी में बीजेपी इतनी सीटें जीत सकती है... उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी को इतनी बड़ी बहुमत मिला था, किसी ने सोचा था क्या ?' संबित ने कहा कि इसबार उड़ीसा की जनता का स्पनदन मोदी जी के साथ है और उड़ीसा में एक बहुत बढ़त के साथ हम सीटें जीतेंगे।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024