1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सिखों से ‘‘हाथ जोड़ कर’’ माफी मांगें राहुल और सोनिया: भारतीय जनता पार्टी

सिखों से ‘‘हाथ जोड़ कर’’ माफी मांगें राहुल और सोनिया: भारतीय जनता पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 08:05 pm IST,  Updated : May 10, 2019 08:05 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा कि वे 1984 के दंगों के लिए सिख समुदाय से ‘‘हाथ जोड़ कर माफी मांगें।’’

Sonia and Rahul Gandhi should apologise over Sam Pitroda's remark, says BJP - India TV Hindi
Sonia and Rahul Gandhi should apologise over Sam Pitroda's remark, says BJP 

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा कि वे 1984 के दंगों के लिए सिख समुदाय से ‘‘हाथ जोड़ कर माफी मांगें।’’ पार्टी ने सैम पित्रोदा को तुरंत बर्खास्त करने और यह स्वीकार करने की भी मांग की कि कांग्रेस ने ‘‘स्वार्थपरक कारणों से लोगों का नरसंहार होने दिया।’’ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पित्रोदा ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसकी तुलना राजीव गांधी की उस टिप्पणी से की जा सकती है जिसमें उन्होंने इस ‘‘नरसंहार’’ के बाद कहा था कि ‘‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’’ 

Related Stories

इस संवाददाता सम्मेलन में हमलों की चश्मदीद निरप्रीत कौर भी मौजूद थीं। भाजपा नेता पात्रा, पित्रोदा के बयान ‘‘हुआ तो हुआ’’ का उल्लेख कर रहे थे जो उन्होंने सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में दिया था। पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख हैं। 

पात्रा ने कहा, ‘‘अगर किसी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिये तो वह कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और इसके अध्यक्ष राहुल गांधी हैं, जिन्हें सिख समुदाय के सामने हाथ जोड़ कर आना चाहिये और सैम पित्रोदा को पार्टी से हटाना चाहिये।’’ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह ने 1984 के हमलों के लिए राजीव गांधी को दोषी ठहराते हुये कहा कि वह ‘‘राजनीतिक रूप से सुनियोजित’’ था। कौर ने कहा कि दंगों के वक्त वह 16 साल की थीं और कांग्रेस के प्रथम परिवार के किसी सदस्य ने उनसे उनके दुखों के लिए माफी नहीं मांगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024