1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ‘दूसरे दलों से भले ही पैसा ले लेना, लेकिन वोट आप को ही देना’

‘दूसरे दलों से भले ही पैसा ले लेना, लेकिन वोट आप को ही देना’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2019 07:28 am IST,  Updated : May 07, 2019 07:28 am IST

केजरीवाल ने भाजपा या कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘चुनाव की रात, क्या वे (अन्य राजनीतिक दल) पैसा देने आते हैं या नहीं?’’

‘दूसरे दलों से भले ही पैसा ले लेना, लेकिन वोट आप को ही देना’- India TV Hindi
‘दूसरे दलों से भले ही पैसा ले लेना, लेकिन वोट आप को ही देना’

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के अब सिर्फ दो चरण का मतदान बचा है लेकिन नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मतदाताओं से कहा कि अन्य राजनीतिक दल अगर पैसे दें तो मना मत करना, लेकिन आम आदमी पार्टी को ही वोट देना।

Related Stories

केजरीवाल ने भाजपा या कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘चुनाव की रात, क्या वे (अन्य राजनीतिक दल) पैसा देने आते हैं या नहीं?’’

आप प्रमुख ने दक्षिण दिल्ली के उम्मीदवार राघव चड्ढा के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में कहा, ‘‘आप क्या करेंगे? ले लेना, मना मत करना लेकिन वोट झाड़ू (आप का चुनाव चिन्ह) को ही देना।’’

केजरीवाल ने पहले भी चांदनी चौक में इसी तरह की टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024