1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पूजा अर्चना और हवन के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा

पूजा अर्चना और हवन के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2019 09:17 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 03:00 pm IST

सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले गांधी ने रोडशो किया। सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया।

रायबरेली लोकसभा सीट के लिए आज नामांकन करेंगी सोनिया गांधी- India TV Hindi
रायबरेली लोकसभा सीट के लिए आज नामांकन करेंगी सोनिया गांधी

रायबरेली: संप्रग की अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले गांधी ने रोडशो किया। सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया।

Related Stories

इसके बाद कलेक्ट्रेट तक उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। उत्साह से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे गूंज रहे थे और वे रोडशो के रास्ते में नाचते गाते नजर आये।

सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 :उपचुनाव:, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024