1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. साध्वी प्रज्ञा को टिकट पर बोली कांग्रेस- भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं

साध्वी प्रज्ञा को टिकट पर बोली कांग्रेस- भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 10:38 pm IST

मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

ghulam nabi azad- India TV Hindi
ghulam nabi azad

नई दिल्ली: मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा का टिकट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।’’

दरअसल, मालेगांव धमाका मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से टिकट देने का ऐलान किया जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।

इन दिनों जमानत पर चल रहीं ठाकुर इस ऐलान से चंद घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उनको टिकट देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भगवा दल का यही प्रयास है कि हिंदुत्व को ही केंद्रीय मुद्दा बनाए रखा जाए। यह सीट कई चुनावों से भाजपा के पास ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024