1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. IndiaTV-CNX Opinion Poll: क्या काशी में मां गंगा मोदी को दोबारा बुलाएंगी? प्रियंका की एंट्री के बाद पहला सर्वे

IndiaTV-CNX Opinion Poll: क्या काशी में मां गंगा मोदी को दोबारा बुलाएंगी? प्रियंका की एंट्री के बाद पहला सर्वे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 07:00 pm IST

इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने यूपी की उन 43 सीटों का एक सर्वे किया है। प्रियंका की राजनीति में एंट्री के बाद किया गया ये यूपी का पहला सर्वे है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका की एंट्री ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर कितनी बदली ये पता चलेगा।

India TV CNX Opinion Poll- India TV Hindi
India TV CNX Opinion Poll

नई दिल्ली: देश की सियासत में इन दिनों गजब की तेजी छाई हुई है हर दिन एक नया धमाका, एक नया विवाद। प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव का पद संभालने वाली हैं, कल वह जनरल सेक्रेटरी की मीटिंग में शामिल होंगी। यूपी में कांग्रेस की तकदीर बदलने की जिम्मेदारी है लेकिन अभी-अभी प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के सामने पेश हुए हैं। अब सवाल ये है कि क्या प्रियंका की सियासी राह में वाड्रा का नाम आड़े आएगा? क्या गांधी पर वाड्रा उपनाम भारी पड़ेगा? इस सब के बीच इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने यूपी की उन 43 सीटों का एक सर्वे किया है। प्रियंका की राजनीति में एंट्री के बाद किया गया ये यूपी का पहला सर्वे है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका की एंट्री ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर कितनी बदली ये पता चलेगा। प्रियंका के आने से कांग्रेस को कितना फायदा होगा? बीजेपी और महागठबंधन को कितना नुकसान होगा? पूर्वांचल की एक एक सीट पर जनता का मिजाज क्या है? देखिए सर्वे में-

India TV-CNX Opinion poll Highlights:

- वाराणसी (नरेंद्र मोदी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट है। 2014 में मोदी बंपर वोटों से जीते थे और इस बार भी वहीं परिस्थिति है। इस बार बीजेपी को 53 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 28 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस नंबर दो पर रह सकती है और महागठबंधन को 12 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- रॉबर्ट्सगंज (छोटेलाल)- यहां भी इस बार बीजेपी वापसी कर सकती है। 37 फीसदी वोट के साथ बीजेपी नंबर एक, 32 फीसदी वोट के साथ महागठबंधन नंबर दो और 16 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस नंबर तीन पर रह सकती है।

- मछलीशहर (रामचरित्र निषाद)- इस बार भी बीजेपी वापसी कर सकती है। यहां बीजेपी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं वहीं, महागठबंधन को 36 फीसदी और कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- घोसी (हरिनारायण राजभर)- यहां 41 फीसदी वोट के साथ महागठबंधन नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी को 35 फीसदी वोट और कांग्रेस को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- मिर्जापुर (अनुप्रिया पटेल)- यहां अपना दल वापसी कर सकता है। यह बीजेपी का सहयोगी दल है। अपना दल 35 फीसदी वोट के साथ नंबर एक पर रह सकता है। महागठबंधन को 27 फीसदी वोट और कांग्रेस को 23 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- भदोही (वीरेंद्र सिंह)- यहां से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह जीते थे। इस बार 45 फीसदी वोट के साथ महागठबंधन नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी को 37 फीसदी वोट और कांग्रेस को 04 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- चंदौली (महेंद्रनाथ पांडेय)- इस सीट पर अच्छे वोट के साथ बीजेपी वापसी कर सकती है। यहां बीजेपी को 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं। महागठबंधन को 32 फीसदी और कांग्रेस को 16 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- गाजीपुर (मनोज सिन्हा)- यहां महाठबंधन 40 फीसदी वोट के साथ नंबर एक पर रह सकता है। 36 फीसदी वोट के साथ बीजेपी नंबर 2 और कांग्रेस 11 फीसदी वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

- आजमगढ़ (मुलायम सिंह यादव)- इस बार भी समाजवादी पार्टी नंबर वन पर रह सकती है। सपा को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 33 फीसदी वोट के साथ बीजेपी नंबर दो और कांग्रेस 05 फीसदी वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

- लालगंज (नीलम सोनकर)- इस सीट पर 50 फीसदी वोट के साथ महागठबंधन बाजी मार सकता है। बीजेपी को 25 फीसदी और कांग्रेस को 08 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- जौनपुर (कृष्ण प्रताप सिंह)- यहां भी बीजेपी 35 फीसदी वोट के साथ नंबर एक पर रह सकती है। महागठबंधन को 33 और कांग्रेस को 13 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- प्रयागराज (श्यामचरण गुप्ता)- यहां भी बीजेपी वापसी कर सकती है। 38 फीसदी के साथ बीजेपी नंबर एक, 33 फीसदी के साथ महागठबंधन नंबर दो और 22 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस नंबर तीन पर रह सकती है।

- अंबेडकरनगर (हरिओम पांडेय)- यहां BJP वापसी कर सकती है। 39 फीसदी के साथ BJP नम्बर एक, 37 फीसदी के साथ महागठबंध नम्बर दो और 11 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस नम्बर तीन पर रह सकती है।

-फूलपुर (नागेंद्र प्रताप सिंह)- यहां BJP को 42 फीसदी वोट, महागठबंधन को 35 फीसदी वोट और कांग्रेस को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रियंका के आने से यहां कांग्रेस भी मजबूत हुई है। कांग्रेस के वोट में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है।

- कौशांबी (विनोद सोनकर)- ये सीट BJP से छिन सकती है। यहां SP-BSP महागठबंधन को 42% वोट मिल सकते हैं। वहीं, BJP को 37 फीसदी और कांग्रेस को 04 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- सलेमपुर (रविंद्र कुशवाह)- BJP 44 फीसदी वोट के साथ नम्बर एक पर रह सकती है। वहीं, महागठबंधन को 40 फीसदी वोट और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- बांसगांव (कमलेश पासवान)- SP-BSP महागठबंधन को यहां 49% वोट मिल सकते हैं। वहीं, BJP को 33 फीसदी और कांग्रेस को 02 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसी के साथ ये सीट महागठबंधन के पाले में जा सकती है। 

- डुमरियागंज (जगदंबिका पाल)- ये सीट बीजेपी के हाथ से जा सकती है। यहां SP-BSP महागठबंधन को 32% वोट मिल सकते हैं। वहीं BJP को 25 फीसदी और कांग्रेस को 17 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- कैसरगंज (बृजभूषण शरण)- ये सीट बीजेपी के हाथ से जा सकती है। यहां SP-BSP महागठबंधन को 41% वोट मिल सकते हैं। वहीं BJP को 36 फीसदी और कांग्रेस को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस का वोट 13% बढ़ सकता है। वहीं इससे महागठबंधन को 14% वोट का नुकसान हुआ है।

- महाराजगंज (पंकज चौधरी)- BJP यहां 46% वोट के साथ पहले नम्बर पर रह सकती है। वहीं, SP-BSP महागठबंधन को 38% वोट और कांग्रेस को 13% वोट मिल सकते हैं। 

- देवरिया (कलराज मिश्र)- इस बार भी बीजेपी नंबर एक पर रह सकती है। बीजेपी को यहां 43% वोट मिल सकते हैं। महागठबंधन को 35% और कांग्रेस को 07% वोट मिल सकते हैं।

- कुशीनगर (राजेश पांडेय)- यहां से राजेश पांडेय बीजेपी के सांसद हैं। इस बार यहां कांग्रेस बाजी मार सकती है। 35% वोट के साथ कांग्रेस नंबर एक पर रह सकती है। बीजेपी को 29% वोट और महागठबंधन को 21% वोट मिल सकते हैं।

- बस्ती (हरीश द्विवेदी)- 2014 में बीजेपी के हरीश द्विवेदी जीते थे। इस बार यहां महागठबंधन 48% वोट के साथ नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी को 30% और कांग्रेस को 06% वोट मिल सकते हैं।

- बहराइच (सावित्री बाई फूले)- इस बार महागठबंधन को यहां 43% वोट मिल सकते हैं। बीजेपी 30% वोट के साथ नंबर दो पर और कांग्रेस 21% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

- गोंडा (कीर्ति वर्धन)- 40% वोट के साथ इस बार भी बीजेपी नंबर एक पार्टी बन सकती है। महागठबंधन को 38% वोट और कांग्रेस को 07% वोट मिल सकते हैं।

- श्रावस्ती (ददन मिश्रा)- 2014 में बीजेपी के ददन मिश्रा यहां से जीते थे। इस बार 43% वोट के साथ महागठबंधन बाजी मार सकता है। 37% वोट के साथ बीजेपी नंबर दो पर रह सकती है और कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।

- गोरखपुर (प्रवीण निषाद)- इस सीट से प्रवीण निषाद सपा के सांसद हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सीट थी जो कि बड़ी शर्मनाक तरीके से बीजेपी हारी और महागठबंधन का पहला प्रयोग कामयाब हुआ लेकिन इस बार लग रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपनी पार्टी को दोबारा लाइन में लाने में कामयाब हो सकते हैं। इस बार बीजेपी 45% वोट के साथ नंबर एक पार्टी बन सकती है। 43% वोट के साथ महागठबंधन नंबर दो पर रह सकता है और कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।

- संत कबीर नगर (शरद त्रिपाठी)- इस सीट से बीजेपी के शरद त्रिपाठी सांसद हैं। यहां बीजेपी इस बार भी आगे है। इस बार 41% वोट के साथ बीजेपी नंबर एक पर रह सकती है। महागठबंधन को 34% वोट और कांग्रेस को 03% वोट मिल सकते हैं।

- सुल्तानपुर (वरूण गांधी)- यह बीजेपी के वरूण गांधी की सीट है। अभी भी सुल्तानपुर से वरूण गांधी को 38% वोट मिल सकते हैं। यहां 22% वोट के साथ कांग्रेस नंबर दो और 20% वोट के साथ महागठबंधन नंबर तीन पर रह सकता है।

- फैजाबाद (लल्लू सिंह)- यहां से बीजेपी के लल्लू सिंह जीते थे और इस बार भी बीजेपी 46% वोट के साथ नंबर एक पर रह सकती है। महागठबंधन को 36% वोट मिल सकते हैं और 07% वोट के साथ कांग्रेस नंबर तीन पर रह सकती है।

- हरदोई (अंशुल वर्मा)- यहां से पिछली बार बीजेपी के अंशुल वर्मा जीते थे। अभी भी इस सीट पर बीजेपी मजबूत है। यहां 45% वोट के साथ बीजेपी नंबर वन पर बनी रह सकती है। महागठबंधन को 39% वोट और कांग्रेस को 09% वोट मिल सकते हैं।

- मोहनलालगंज (कौशल किशोर)- इस सीट से बीजेपी के कौशल किशोर जीते थे लेकिन इस बार यह सीट बीजेपी से छिन सकती है। यहां भी 42% वोट के साथ महागठबंधन नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी को 30% वोट मिल सकते हैं और कांग्रेस के खाते में 12% वोट जा सकते हैं।

- मिसरिख (अंजु बाला)- पिछली बार बीजेपी की अंजु बाला यहां से सांसद चुनी गई थी लेकिन इस बार 49% वोट के साथ महागठबंधन नंबर एक पर आ सकता है। बीजेपी को 39% वोट और कांग्रेस को 06% वोट मिल सकते हैं।

- धौरहरा (रेखा अरूण वर्मा)- रेखा अरूण वर्मा यहां से बीजेपी की सांसद हैं। इस बार यहां कांग्रेस 35% वोट के साथ नंबर एक पर आ सकती है। 33% वोट के साथ बीजेपी नंबर दो पर और महागठबंधन 27% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकता है।

- अमेठी (राहुल गांधी)- यहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट है। पिछली बार बीजेपी की स्मृति ईरानी ने इन्हें कड़ी टक्कर दी थी लेकिन राहुल गांधी जबरदस्त वोटों से जीते थे। इस बार कांग्रेस को 45% वोट मिल सकते हैं और बीजेपी को 39% वोट मिल सकते हैं।

amethi
amethi

- सीतापुर (राजेश वर्मा) - यहां से बीजेपी के राजेश वर्मा जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां महागठबंधन 45% वोट के साथ नंबर एक पर रह सकता है। बीजेपी 35% वोट के साथ नंबर दो और कांग्रेस 04% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

sitapur
sitapur

- खेरी (अजय मिश्र)- फिलहाल अजय मिश्रा यहां से बीजेपी के सांसद हैं। यहां महागठबंधन 43% वोट के साथ नंबर एक पर आ सकता है। बीजेपी 37% वोट के साथ नंबर दो पर और कांग्रेस 12% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

उन्नाव- यहां से साक्षी महाराज बीजेपी के सांसद हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन यहां बाजी मार सकता है। 32% वोट के साथ महागठबंधन नबर एक पर रह सकता है। बीजेपी 30% वोट के साथ नंबर दो पर और कांग्रेस 29% वोट के साथ नंबर तीन पर रह सकती है।

unnao
unnao

रायबरेली- यह सोनिया गांधी की सबसे सुरक्षित सीट है। वह अब भी रायबरेली की पहली पसंद हैं। यहां 60% वोट के साथ कांग्रेस नंबर एक पर रह सकती है और बीजेपी 25% वोट के साथ नंबर दो पर रह सकती है।

raebareli
raebareli

बाराबंकी- फिलहाल प्रियंका सिंह रावत यहां से सांसद हैं। यहा 36% वोट के साथ बीजेपी के नंबर एक पर रहने के आसार है। 32% वोट के साथ कांग्रेस के नंबर 2 और महागठबंधन के 25% वोट के साथ पर नंबर तीन पर रहने के आसार है।

barabanki
barabanki

- प्रतापगढ़ (कुंवर हरिबंश सिंह)- अपना दल के कुमार हरिबंश सिंह यहा से जीते थें और एनडीए के सहयोगी है। यहां 2019 में अपना दल को 37 फीसदी वोट मिल सकते हैं। महागठबंधन भी 37 फीसदी वोट के साथ नंबर 2 पर रह सकता है और कांग्रेस 23% वोट के साथ नंबर 3 पर रह सकती है।

pratapgarh
pratapgarh

- लखनऊ (राजनाथ सिंह)- बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से जीते थे। यहां इस समय भी बीजेपी नंबर वन पार्टी बनी रह सकती है। प्रियंका गांधी की एंट्री के बावजूद बीजेपी को 44% वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस नंबर दो पर 28% वोट के साथ रह सकती है और महागठबंधन 20% वोट के साथ नंबर 3 पर रह सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024